10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालबुजुर्ग महिला से लूट करने वाला नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने नटखट...

बुजुर्ग महिला से लूट करने वाला नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने नटखट चौक पर निकाला जुलूस

Published on

भोपाल। राजधानी में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले शातिर अपराधी मंगल उर्फ मांगीलाल अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है, जब शैल कुमारी मिश्रा अपने घर पर अकेली थीं। उनका बेटा एसएएफ (SAF) में आरक्षक है और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में चुनावी ड्यूटी पर तैनात है। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला पर हमला किया और उनके गले से सोने के दो मंगलसूत्र और कान के टॉप्स लूट लिए थे।

हमले में घायल महिला फिलहाल नर्मदा अस्पताल में भर्ती हैं, जहाँ उनकी दिमागी सर्जरी की गई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई थीं। तकनीकी जांच में आरोपी की लोकेशन राजस्थान में मिल रही थी, लेकिन घेराबंदी कर उसे आसाराम चौराहे से दबोच लिया गया।

आरोपी के पास से लूटा गया एक मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पकड़ा गया आरोपी मांगीलाल (35 वर्ष) मूल रूप से शिव नगर, छोला मंदिर क्षेत्र का निवासी है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है; उसके खिलाफ कोहेफिजा थाने में मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का खौफ कम करने के लिए नटखट चौक, राजीव कॉलोनी के पास उसका जुलूस भी निकाला। पुलिस अब उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...