6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालचुनाव से पहले सरकार का मास्टर स्ट्रोक, प्रदेश के इन तीन गांवों...

चुनाव से पहले सरकार का मास्टर स्ट्रोक, प्रदेश के इन तीन गांवों को बनाया नगर परिषद

Published on

मंदसौर

चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। भाजपा के लिए कमजोर विधानसभाओं में गांवों को नगर परिषद् बनाया है। मंदसौर जिले के 3 गांव गांधीसागर, बोलिया तथा नाहरगढ़ को नगर परिषद् बना दिया है। इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। तीनों नगर परिषद में 15-15 वार्ड रहेंगे। फिलहाल वर्तमान सरपंच को ही नगर परिषद अध्यक्ष तथा पंचों को पार्षद बना दिया है।

विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने चुनावी स्ट्रोक लगाया है। जिसके तहत गरोठ विधानसभा में आने वाले गांधीसागर तथा बोलिया गांव को नगर परिषद का दर्जा दिया है। इसी प्रकार सुवासरा विधानसभा में आने वाला गांव नाहरगढ़ अब नगर परिषद के अस्तित्व में आ गया है। इधर, अधिसूचना जारी होने के बाद ब्लॉक स्तर पर प्रशासन आवश्यक तैयारी में जुट गया है।

अब नगर परिषदों की संख्‍या हुई 13
नए आदेश के बाद जिले में अब एकमात्र मंदसौर नगरपालिका के अलावा नगर परिषदों की संख्या बढ़कर 13 हो चुकी है। इधर अधिसूचना के साथ-साथ 7 दिन में दावे-आपत्ति भी मांगे गए हैं। सीएम शिवराजसिंह ने 11 मई को सीतामऊ में मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना सम्मेलन के दौरान तीनों गांवों को नगर परिषद का दर्जा देने की घोषणा की थी। कुछ जरूरी सर्वे के लिए प्रशासन को निर्देश दिए थे। जिसके बाद कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शासन को रिपोर्ट भेज दी थी। अब 121 दिन बाद इन गांवों को नगर परिषद में तब्दील कर दिया है। नगर का दर्जा मिलने से अब इनका डेवलपमेंट हो सकेगा। साथ ही शासन को अनेक प्रोजेक्ट भी भेजे जा सकेंगे।

कयामपुर बनेगी तहसील-
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर जिले के कयामपुर को तहसील का दर्जा देने की घोषणा भी की थी। मंदसौर कलेक्टर यादव इस बारे में भी प्रस्ताव व आवश्यक रिपोर्ट शासन को भेजे हैं। आसार बन रहे हैं कि इसी माह के भीतर कयामपुर को तहसील दर्जा मिल जाएगा।

कमजोर विधानसभा पर फोकस
विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले गांवों को नगर परिषद बनाने के पीछे खासकर गरोठ तथा सुवासरा विधानसभा में सरकार के फैसले से संगठन की मजबूती पर भी फोकस किया जा रहा है। गरोठ विधानसभा में गांधी सागर व बोलियां आ रही है। वहीं सुवासरा में नाहरगढ़ नगर परिषद जुड़ी है। क्योंकि 2018 के नतीजे में बीजेपी जिले की चार सीटों में से सबसे कमजोर गरोठ और सुवासरा विधानसभा रही थी।

जिले की वर्तमान स्थिति
मंदसौर विधानसभा में फिलहाल मंदसौर नगर पालिका एवं नगरी नगर परिषद हैं। जबकि मल्हारगढ़ विधानसभा में नारायणगढ़, पिपलियामंडी तथा मल्हारगढ़ नगर परिषद है। इसी तरह सुवासरा विधानसभा में सीतामऊ, शामगढ़, सुवासरा और अब नाहरगढ़ भी नगर परिषद बन चुकी है। इसी तरह गरोठ विधानसभा में भानपुरा, भैंसोदा के बाद अब बोलिया व गांधी सागर को भी नगर परिषद बना दिया गया है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...