7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeभोपालमऊगंज हिंसा की जरूरत थी... पूर्व सांसद का विवादित बयान, कहा- कब...

मऊगंज हिंसा की जरूरत थी… पूर्व सांसद का विवादित बयान, कहा- कब तक सहते रहेंगे

Published on

रीवा:

बसपा के पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल के बयान ने मऊगंज हिंसा को चिंगारी दे दी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पटेल मऊगंज हिंसा को लेकर ऐसा बयान दे रहे हैं जिस पर फिर से विवाद खड़ा हो गया है। उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा हैदरअसल बुद्धसेन पटेल एक आदिवासी समाज को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम उसे धन्यवाद देते हैं जिसने अपने मान-सम्मान और बाप के बदले के लिए इस घटना को किया है। इसी की जरूरत है। कब तक सहते रहोगे, कब तक मां-बहन और बेटियों की इज्जत लुटवाते रहोगे, उन लोगों के भीतर का जज्बा जाग गया।

आदिवासी समाज के लोगों ने बनाई है टीम
पटेल ने कहा कि आदिवासी समाज के लोगों ने एक टीम बनाई और जिस आदमी को मारा उसके घर जाकर उसको काट दिया। पुलिस पर भी हमला कर दिया। आदिवासी भाई ने कहा कि वो लोग धमकी दे रहे थे कि फिर से मारेंगे। उसमें पुलिस का भी एक ब्राह्मण मारा गया। बता दें कि घटना के को लेकर बसपा और आदिवासी समाज के लोगों ने मऊगंज हिंसा को लेकर आईजी को भी ज्ञापन भी सौंपा।

हालात अभी सामान्य नहीं हैं
बता दें कि मऊगंज हिंसा के बाद गांव के हालात अभी भी सामान्य नहीं है। पूरे इलाके में पुलिस तैनात है। एक दिन पहले भी पुलिस पर हमला हुआ था। पुलिस एक प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी पकड़ने गई थी। तभी तस्करों ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू में की शिकायत

भोपाल।जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस एवं कथित गौमांस हत्याकांड को लेकर भोपाल की राजनीति गरमा...

दादाजी धाम मंदिर में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा

भोपाल।जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...