8.9 C
London
Friday, January 23, 2026
Homeभोपालज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री पर रोक, पत्रकारों और...

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री पर रोक, पत्रकारों और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक

Published on

अशोकनगर:

जिले में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के एक कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने पत्रकारों के कवरेज पर पाबंदी लगा दी। उन्हें बैरिकेड लगा कर अंदर जाने से रोक दिया गया। वहां मीडियाकर्मियों का कहना था कि हमें पिंजरे में कैद कर दिया गया है।दरअसल, भारत सरकार के दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। वे सांसद बनने के बाद पहली बार जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके कार्यक्रम को लेकर मीडिया भी कवरेज के लिए पहुंची थी, लेकिन प्रशासन ने मीडिया कवरेज पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। मीडिया अंदर ना जा पाए, इसलिए बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया और पुलिस तैनात कर दी गई। इसको लेकर पत्रकारों और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। इस मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी की गई।

सीएम की सुरक्षा में चूक के बाद मीडिया पर पाबंदी
बताया जा रहा है कि करीला मेले में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक सीढ़ी टूटने से दुर्घटना का शिकार होने से बचे थे। जिसकी अपर लेवल जांच की जा रही है। CM की सुरक्षा में हुई चूक के बाद प्रशासन ने सबसे पहले सिंधिया के इस कार्यक्रम में पत्रकारों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस घटना के बाद से पत्रकारों में भारी रोष है। पत्रकारों का कहना है कि प्रशासन जिले में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। पत्रकार ने बताया कि जिला अस्पताल में बहुत सारी खामियां हैं। एक दिन पहले एसएनसीयू में शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ, उस पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू में की शिकायत

भोपाल।जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस एवं कथित गौमांस हत्याकांड को लेकर भोपाल की राजनीति गरमा...

दादाजी धाम मंदिर में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा

भोपाल।जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...