10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालकिलोल पार्क के पास बदमाशों ने चलाईं गोलियां, ईंटखेड़ी फायरिंग का मुख्य...

किलोल पार्क के पास बदमाशों ने चलाईं गोलियां, ईंटखेड़ी फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स स्थित किलोल पार्क के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हवाई फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बिना नंबर की बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने राजकुमार राजपूत नामक युवक की तलाश में उसके घर के बाहर दो हवाई फायर किए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। राजकुमार की मां, शारदा बाई राजपूत ने घटना से कुछ ही समय पहले थाने में सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के दावों के बावजूद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

पुलिस को मौके से कारतूस का एक खोल बरामद हुआ है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नर द्वारा क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू किए जाने के बावजूद 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है।

दूसरी ओर, पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ईंटखेड़ी में गोलियां बरसाने वाले इनामी बदमाश मोहम्मद अमन को ऐशबाग पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अमन पिछले आठ महीनों से फरार चल रहा था और उस पर गोकशी के भी मामले दर्ज थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अन्य फरार आरोपी गुराज उर्फ शारिक खान को भी सोनिया गांधी कॉलोनी से दबोचा है, जिसके पास से भी हथियार बरामद हुए हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...