16.4 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभोपालबदमाशों ने युवक को चाकू मारा, फिर कार से अगवा कर बेरहमी...

बदमाशों ने युवक को चाकू मारा, फिर कार से अगवा कर बेरहमी से पीटा; पांच के खिलाफ केस दर्ज

Published on

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर इलाके में पांच बदमाशों ने मिलकर दो युवकों पर चाकू और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी एक युवक को कार में अगवा कर अपने साथ ले गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हमले के पीछे के ठोस कारणों का खुलासा नहीं किया है और इस पर चुप्पी साध रखी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

पुलिस के अनुसार, माता मंदिर के पास हर्षवर्धन नगर में रहने वाले रुपेश पेटे (36 वर्ष), जो कि एक प्राइवेट नौकरी करते हैं, शुक्रवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे नगर निगम कार्यालय के पास अपने दोस्तों सोनू मिलेट्री, श्रवण सिंह और ऋषिराज ठाकुर के साथ चाय की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान वहां नीले रंग की कार में सवार होकर धीरज सिंह उर्फ बाबू बटालियन, शैलेश पंत उर्फ बुल्लु, प्रवीण पांडेय उर्फ लल्ली, बली, भय्यू और उनके अन्य साथी पहुंचे। आते ही आरोपियों ने रुपेश और उनके दोस्तों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रुपेश ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने चाकू और डंडों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए दोस्त सोनू मिलेट्री के सिर पर डंडा मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया, जिससे डरकर अन्य दोस्त मौके से भाग गए। इस बीच आरोपी शैलेश पंत उर्फ बुल्लु ने चाकू निकालकर रुपेश पेटे पर हमला कर दिया।

इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर रुपेश को जबरन अपनी कार में पटका और उसे अगवा कर बटालियन ले गए, जहां उसे दोबारा बेरहमी से पीटा गया। बाद में आरोपी अधमरी हालत में रुपेश को भदभदा चौराहे के पास स्थित ‘पिकनिक रेस्टोरेंट’ के नजदीक फेंककर फरार हो गए। दोस्तों की मदद से घायल को पहले जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शाहपुरा त्रिलंगा स्थित न्यू एरा सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर रहे एसआई प्रीतम सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि रविवार दोपहर आरोपियों के खिलाफ कमला नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और वे फिलहाल अपने ठिकानों से फरार हैं।

Latest articles

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

भोपाल। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा राज्यमंत्रियों को मिलने वाले स्वेच्छानुदान...

अदालत ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं कीं खारिज, खतरनाक कुत्तों को दे सकते हैं मौत का इंजेक्शन: सुप्रीम कोर्ट

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय ने श्वान प्रेमियों (डॉग लवर्स) को बड़ा झटका देते हुए उनकी...

चुनाव से पूर्व दादाजी गुरुदेव से मांगा था आशीर्वाद, विजय के बाद दर्शन करने पहुंचे नवनिर्वाचित अध्यक्ष

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय निर्वाचन (सत्र 2026-29) में अध्यक्ष...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज मप्र के मेडिकल स्टोर बंद, भोपाल में 3 हजार से अधिक दुकानें नहीं खुलेंगी

भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स...

More like this