12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालगर्मी के सीजन में मानसून जैसी बारिश, भोपाल, राजगढ़ और बुरहानपुर में...

गर्मी के सीजन में मानसून जैसी बारिश, भोपाल, राजगढ़ और बुरहानपुर में गिरे ओले… फसलों को नुकसान

Published on

बुरहानपुर

अप्रैल का महीना खत्‍म होने को है और एमपी में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। यहां मानसून जैसी बारिश हो रही है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल, राजगढ़ और बुरहानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे। जिससे किसानों की खड़ी फसलें प्रभावित हुई है। वहीं, भोपाल और राजगढ़ में सुबह करीब 11 बजे जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे हैं।

किसानों के लिए मुसीबत बनी बारिश
शुक्रवार को बुरहानपुर जिले का मौसम पूरी तरह से बदल गया जिले में तेज आंधी के साथ कई ग्रामीण क्षेत्र में बारिश-ओलावृष्टि ने हजारों किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। शाहपुर, बमभाड़ा बड़ी संख्या में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा ओले भी गिरे हैं, जिससे किसानों की खड़ी फसलें प्रभावित हुई है। डोडिया डोईर्फोडीया क्षेत्र में तेज बारिश के साथ बड़े आकार के ओले भी गिरे हैं तो वहीं नेपानगर में भी शाम 4 बजे के बाद तेज हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया।

भोपाल सहित इन जिलों में गिरे ओले
शुक्रवार को भोपाल में सुबह करीब 11 बजे गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इसी तरह राजगढ़ जिले में दोपहर के बाद बौछारें पड़ने के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बुरहानपुर जिले के ग्रामीण अंचल में तेज बारिश हुई है। ओलावृष्टि के साथ आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। ग्राम बंभाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश हुई है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी इसी बीच शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे तक मौसम का मिजाज ऐसा नहीं लग रहा था कि मौसम इस तरह कारण बदलेगा कुछ ही देर में बादल छाने के साथ शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी बारिश हवा आंधी का दौर शुरू हो गया।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this