11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeभोपालमुरैना हत्याकांडः इधर नारियल फूटा, उधर कहर बरपा, घर में एंट्री से...

मुरैना हत्याकांडः इधर नारियल फूटा, उधर कहर बरपा, घर में एंट्री से पहले ही राइफल से बरसने लगी गोलियां

Published on

मुरैना

एमपी में मुरैना जिले के लेपा गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी गई। जमीन के एक टुकड़े को लेकर दस साल पहले शुरू हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे परिवार के तीन पुरुष और तीन महिलाओं को मौत की नींद सुला दिया। यह सब कुछ इतना अप्रत्याशित था कि पीड़ित परिवार के लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। इधर, हमला करने वाले पहले से पूरी तैयारी करके बैठे थे। उन्होंने जमीन पर गिरे लोगों को भी नजदीक से गोली मारी जिससे उनके जिंदा बचने की कोई उम्मीद न रहे।

दोनों परिवारों के बीच विवाद की शुरुआत 2013 में हुई थी। सरकारी जमीन के एक टुकड़े पर कूड़ा फेंकने को लेकर गजेंद्र सिंह और धीर सिंह के परिवारों के बीच विवाद हुआ था। इसमें धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। हालांकि, गजेंद्र सिंह के परिवार का कहना है कि उनका इन हत्याओं से कोई रिश्ता नहीं था। उन्हें जबरदस्ती इस मामले में फंसाया गया था।

घटना के बाद गजेंद्र सिंह का परिवार रहने के लिए अहमदाबाद चला गया था। बहरहाल, अदालत में मामला लंबा खिंचा तो दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ। समझौते के तहत गजेंद्र सिंह के परिवार ने छह लाख रुपयों के साथ जमीन भी धीर सिंह के परिवार के नाम कर दी। बदले में यह तय हुआ कि गजेंद्र सिंह का परिवार गांव में आकर रह सकता है।

शुक्रवार सुबह में गजेंद्र सिंह का परिवार गांव में लौटा था। 23 लोगों के काफिले के साथ पिकअप में सामान भरकर वे गांव में पहुंचे थे। इनमें गजेंद्र सिंह, पत्नी कुसुमा, उनके छह बेटे, पांच बहू, नौ पोता-पोती और एक छोटा भाई शामिल था। सभी गांव में लौटकर बेहद खुश थे।

पिकअप से सामान उतर रहा था। इस बीच गजेंद्र ने घर के प्रवेश द्वार पर नारियल फोड़ा। ठीक उसी समय पड़ोस के घर के आठ से दस लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया। इसी बीच दो लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।

हमले से आश्चर्यचकित गजेंद्र सिंह के परिवार के लोगों ने पहले जवाब देने की कोशिश की। उन्होंने पत्थर और लाठियां उठा लीं, लेकिन गोलियों की बौछार के सामने वे टिक नहीं पाए। आरोपियों ने नौ लोगों को गोली मारी। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ा। तीन अन्य घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...