18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालजनरल को सबसे ज्यादा, अल्पसंख्यकों को सबसे कम, जानिए कांग्रेस ने किस...

जनरल को सबसे ज्यादा, अल्पसंख्यकों को सबसे कम, जानिए कांग्रेस ने किस जाति को दिए कितने टिकट

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस के कई दिग्गजों के नाम हैं। खुद पीसीसी चीफ कमलनाथ का भी नाम इसमें है। वह छिंडवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह राघोगढ़ से, सोनकच्छ सीट से सज्जन सिंह वर्मा, जबकि भिंड की लहार सीट से डॉ गोविंद सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

144 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में कांग्रेस ने जातिगत समीकरणों को साधने की भी कोशिश की है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 144 में से 47 उम्मीदवार सामान्य सीट से हैं। इसके बाद 39 सीटों पर ओबीसी उम्मीदवार उतारे गए हैं। एसटी सीटों पर 30 और एससी सीटों पर 22 उम्मीदवार उतारे हैं।

कांग्रेस की इस लिस्ट में 6 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के भी नाम हैं। इन विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 50 वर्ष से कम उम्र के 65 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। देश की आधी आबादी यानी कि महिलाओं की बात करें तो इस सूची में 19 महिलाएं भी शामिल हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...