13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालनाबालिग बेटी की शादी करा रही थी मां, पुलिस पहुंची तो खुद...

नाबालिग बेटी की शादी करा रही थी मां, पुलिस पहुंची तो खुद बन गई दुल्हन

Published on

आगर मालवा,

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. महिला अपनी नाबालिग बेटी की शादी करा रही थी. उसके पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि पत्नी जबरदस्ती नाबालिग बेटी की शादी करा रही है.खबर मिलते ही मौके पर पुलिस जब पहुंची तो महिला खुद दुल्हन बनकर सामने आ गई और कहने लगी कि उसी की शादी हो रही है. मगर, उसकी चालाकी पुलिस के सामने नहीं चली. इसके बाद पुलिस महिला, उसके भाई और उसके पिता को लेकर थाने ले गई.

खबर के मुताबिक, जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र में आने वाले मेहंदी गांव एक महिला अपने पिता और भाई के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी की शादी कराने जा रही थी. मगर, महिला के पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी.सूचना मिलने सुसनेर एसडीओपी पल्लवी शुक्ला, नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल, थाना प्रभारी विजय सागरिया व महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक काजल गुनावदिया और राधा सिन्हा मेहंदी गांव पहुंचे. इसके बाद उस घर में पहुंचे जहां पर नाबालिग की शादी की तैयारी की जा रही थी.

महिला खुद बन गई दुल्हन
पुलिस के आने की खबर जैसे ही महिला को लगी तो उसने टीम को गुमराह करने के लिए चालाकी दिखाई और खुद दुल्हन की तरह तैयार होकर मंडप में बैठ गई. मगर, महिला के पति ने उसकी सारी पोल-पट्टी खोल दी. पुलिस की पूछताछ में महिला लगातार गुमराह करने की कोशिश करती रही. इसके बाद पुलिस ने महिला को सुसनेर थाना लेकर आ गई और शादी को रुकवा दिया. एसडीओपी पल्लवी ने कहा है कि महिला से पूछताछ की गई है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...