18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालएमपी पुलिस और मैनिट के बीच समझौता ज्ञापन

एमपी पुलिस और मैनिट के बीच समझौता ज्ञापन

Published on

भोपाल।
मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), भोपाल में आयोजित ‘पुलिस टेक–2025’ कार्यक्रम के अवसर पर मध्य प्रदेश पुलिस और मैनिट के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के तहत भोपाल में सार्वजनिक सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं मैनिट प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एमओयू का उद्देश्य पुलिसिंग को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाना और सार्वजनिक सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है।

Read Also: प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेला का एक जनवरी को समापनमेला लोगों को जोडऩे की संस्कृति है, आयोजन समिति लोगों के अनंद और…

समझौते के अंतर्गत स्मार्ट पुलिसिंग, साइबर अपराध, डिजिटल फॉरेंसिक, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन तकनीक एवं आधुनिक संचार प्रणाली जैसे विषयों पर संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। इससे पुलिस बल को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में मदद मिलेगी और अपराध नियंत्रण एवं जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह सहयोग शोध, प्रशिक्षण एवं तकनीकी विकास के माध्यम से मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यक्षमता को नई दिशा देगा। साथ ही, यह पहल राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...