8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालएमपी : 70 साल के बुजुर्ग ने की पड़ोसी के बेटे की...

एमपी : 70 साल के बुजुर्ग ने की पड़ोसी के बेटे की हत्या, घर के बाहर कुल्हाड़ी से काटा

Published on

अशोकनगर,

एमपी के अशोकनगर जिले में रूह कंपा देने वाली घटना हुई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग ने 8 साल के बच्चे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी ने बच्चे पर एक के बाद एक कई बार वार किए. बच्चे की गर्दन काट दी.सड़क पर खून ही खून हो गया. आरोपी ने बच्चे के पैर पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया. पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. घटना के गांव में सनसनी फैला हुआ है. आरोपी और मृतक दोनों पड़ोसी हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

दरअसल, घटना बुधवार सुबह करीब 6 बजे जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में हुई. 8 साल का मासूम सुबह के वक्त घर से शौच के लिए निकला था. तभी उस पर पड़ोस में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग मजबूत सिंह खंगार ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

कुल्हाड़ी से काटा मासूम का गला, पैरों पर भी किया वार
सुबह का वक्त होने के कारण मौके पर ज्यादा लोग भी मौजूद नहीं थी. आरोपी ने मासूम के की गर्दन और सिर पर एक के बाद एक तीन वार किए. मासूम निढाल होकर जमीन पर जा गिरा. उसके गर्दन और सिर से खून की धार लग गई. आरोपी ने मासूम के पैरों पर भी कुल्हाड़ी से वार किए और फिर घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला.

मृत घोषित किया गया मासूम
कुछ देर बाद मासूम के दादा का वहां से गुजरना हुआ. उसने देखा कि पोता खून में लथपथ पड़ा हुआ था. गांव के लोग इकट्ठा हो गए और मासूम के घरवाले भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और मासूम के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपी किया गया गांव से गिरफ्तार
जानकारी मिलने पर गांव पहुंची नईसराय थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो वह गांव में मिल गया और फिर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी जंगबहादुर सिंह तोमर के मुताबिक, बुजुर्ग ने बच्चे की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

आरोपी ने घेर रखी है सड़क, हुआ था विवाद
उन्होंने आगे कहा कि आरोपी ने गांव में अपने घर के बाहर सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से फेंसिंग कर रखी थी. इसके कारण सड़क काफी संकरी हो गई थी. बुजुर्ग की इस हरकत के कारण गांववालों को काफी परेशानी होती थी. मृतक बच्चे के परिजनों का भी आरोपी बुजुर्ग से इसी बात को लेकर एक दो बार झगड़ा हुआ था.

मानसिक विक्षिप्त लग रहा है आरोपी: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी का कहना है कि संभवत: इसी झगड़े को दिमाग में रखते हुए आरोपी ने मासूम की हत्या कर दी. वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी नजर आ रहा है. हत्या सुबह करीब 6 बजे हुई थी, पुलिस को जानकारी 8 बजे के करीब मिली थी. आरोपी गिरफ्तार है. उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...