11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeभोपालMP: पढ़ाई को लेकर हुआ पति से विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर...

MP: पढ़ाई को लेकर हुआ पति से विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि मृतका और उसके पति के बीच पढ़ाई के लिए फॉर्म भरने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद दोनों में काफी कहासुनी हुई. देर रात पति अलग कमरे में सोने चला गया और महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है. मृतका के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. शादीशुदा महिला की मौत के मामले को देखते हुए अंतिम संस्कार के बाद मृतका के पति और ससुर हिरासत में लिया है.जानकारी के मुताबिक साल 2017 में मृतका इंदु तिवारी की शादी इंदौर के रहने वाले गौरव से हुई थी. उनका एक चार साल का मासूम बच्चा भी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this