19.6 C
London
Sunday, May 31, 2026
HomeभोपालMP सरकार ने रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव को दी बड़ी जिम्मेदारी, निर्वाचन...

MP सरकार ने रिटायर्ड IAS मनोज श्रीवास्तव को दी बड़ी जिम्मेदारी, निर्वाचन आयुक्त बने, संघ वाले कनेक्शन की हो रही चर्चा

Published on

भोपाल

वर्ष 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनोज श्रीवास्तव पर मध्यप्रदेश सरकार ने मेहरबानी दिखाई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के करीबियों में गिने जाने वाले और राष्ट्रवादी विचारधारा के अधिकारी को मध्यप्रदेश का नया राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है।हालांकि उन्हें इस पद पर आने के लिए प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग के सदस्य से इस्तीफा देना पड़ा है। उन्हें कुछ दिनों पूर्व ही सदस्य बनाया गया था। उन्हें नया राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाने का आदेश मंगलवार को जारी हुआ।

मंगलवार को जारी हुआ आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार शाम को आदेश जारी कर दिया है। बता दें, कि इससे पहले आयुक्त के पद पर रहे बसंत प्रताप सिंह का 6 माह का अतिरिक्त कार्यकाल 31 दिसंबर पूरा हुआ है। श्रीवास्तव के पहले इस पद पर पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा और रिटायर्ड एसीएस मलय श्रीवास्तव की भी दावेदारी थी।

ऐसे बदले थे समीकरण
30 सितम्बर को पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा के रिटायरमेंट के दिन उन्हें नया राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाए जाने के आदेश जारी होने वाले थे। आयोग में इसकी तैयारी भी कर ली गई थी और बीपी सिंह ने स्टाफ को हाई-टी देकर खुद को कार्यमुक्त भी बता दिया था। लेकिन बाद में अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी होने के बाद समीकरण बदल गए। वीरा राणा को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनने का फैसला टाल दिया गया।

शिवराज सरकार ने नहीं दिया था पद
श्रीवास्तव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर मुख्य सचिव रहते हुए वर्ष 2021 में रिटायर्ड हो गए थे। तब की भाजपा नेतृत्व वाली शिवराज सरकार ने उन्हें कोई पद नहीं दिया था। मनोज श्रीवास्तव को पढ़ने लिखने वाले अधिकारी के रूप में माना जाता है।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...