5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeभोपालMP सरकार के मंत्री को अपने बंगले में दिखा कुदरत का अजूबा,...

MP सरकार के मंत्री को अपने बंगले में दिखा कुदरत का अजूबा, शेयर किया वीडियो

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के घर लगा नीम का पेड़ इन दिनों सुर्खियों में है. आपको जानकर हैरानी होगी कि नीम के इस पेड़ पर आम के फल लगे हुए हैं, जिसका वीडियो खुद मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. दरअसल, कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित बंगले में चल रहे काम को देखने आए थे. यह सरकारी बंगला उन्हें हाल ही में अलॉट हुआ है. भोपाल में राजभवन और सीएम हाउस के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा शासकीय बंगला है और यहां बड़ी संख्या में पेड़-पौधे हैं.

मंत्री प्रह्लाद पटेल की नज़र जब यहां एक पेड़ पर गई तो उन्होंने देखा कि उसमें आम के फल आ रहे हैं. पास जाकर देखने में उन्हें मालूम हुआ कि जिस पेड़ पर आम के फल लग रहे हैं दरअसल वो आम नहीं, बल्कि नीम का पेड़ है.
सम्बंधित ख़बरें

बस, फिर क्या था मंत्री प्रह्लाद पटेल कुदरत के इस अजूबे को इंटरनेट के जरिए दुनिया के साथ साझा करने से खुद को रोक नहीं सके. सोशल मीडिया पर इस पेड़ का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ”आज भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल देखकर नज़दीक जाकर देखा तो मन गदगद हो गया. किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा, जो अचंभे से कम नहीं है.”हालांकि, उद्यान विशेषज्ञों का मानना है कि यह कुदरत का अजूबा नहीं, बल्कि ट्री-क्राफ्टिंग का एक उदाहरण है जो पहले भी कई बार देखा जा चुका है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this