12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeभोपालMP: सीहोर जिले में भीषण सड़क हादसे, 4 लोगों की मौत और...

MP: सीहोर जिले में भीषण सड़क हादसे, 4 लोगों की मौत और एक गंभीर

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सड़कों हादसों में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क हादसे जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर घटित हुए. इंदौर-भोपाल हाइवे पर आष्टा के पास एक अनियंत्रित कार के भारी वाहन से टकरा जाने से 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं, बुधनी के पास एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है. दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.

पार्वती थाना इलाके में इंदौर-भोपाल हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार दूध के वाहन में पीछे से घुस गई. इस हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. कार में फंसे शवों को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. इसके अलावा, बुधनी थाना इलाके में वन विभाग के सामने एक कार पेड़ से टकरा गई. यहां एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया. पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया है. मामले को लेकर एडिशनल एसपी गीतेश गर्ग ने बताया कि दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत की सूचना है. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. जांच कर रही है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this