6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP: पटवारियों की कलमबंद हड़ताल जारी, माताजी टेकरी पहुंचकर की प्रार्थना

MP: पटवारियों की कलमबंद हड़ताल जारी, माताजी टेकरी पहुंचकर की प्रार्थना

Published on

देवास,

मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर देवास जिले के पटवारी 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर हैं. हड़ताल के 15 वें दिन आज सोमवार को जिले के सभी पटवारियों द्वारा स्थानीय मंडूक पुष्कर से विभिन्न मार्ग होते हुए माता टेकरी तक चुनरी यात्रा निकाली और माता चामुण्डा और माता तुलजा भवानी को चुनरी ओढ़ाई. चुनरी यात्रा में महिला पटवारी केसरिया रंग की साड़ी पहने हुई थीं. बैंड पर माता के धार्मिक भजन के साथ पटवारी चुनरी लेकर निकले.

पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे ने बताया, मप्र पटवारी संघ के आह्वान पर मप्र के 19 हजार पटवारियों के साथ देवास जिले के भी 400 पटवारी हड़ताल पर हैं. हमारी हड़ताल 28 अगस्त से शुरु हुई थी और आज अलग-अलग क्रम में हड़ताल का 15 वां दिन है. मां राज राजेश्वरी, मां तुलजा भवानी और मां चामुण्डा के श्री चरणों में चुनरी चढ़ाकर प्रार्थना की. वे हमारे मप्र के मुख्यमंत्री को आदेशित करें. ताकि हमारी मागों का निराकरण जल्द कर सके.

आंदोलित पटवारियों का कहना है कि वे करीब 25 साल से ग्रेड-पे समयमान वेतनमान, पदोन्नति, भत्तों में बढ़ोत्तरी और तकनीकी संसाधनों में कमी सहित अन्य मांगें कर रहे हैं. लेकिन उनकी मांगों का अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ है.

पटवारियों का यह भी कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होतीं, हम यह आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे.यदि शिवराज सरकार हमारी मांगों पर जल्द ही अमल नहीं करती है, ऐसी स्थिति में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की होगी.

खास बात यह भी है कि इसमें अब राजनीति शुरू हो गई है. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के खास और टिकट की दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल ने मौका मिलते ही बैंड वाले से माइक अपने हाथों में लेकर यह कहा कि आप लोगों की मांगें पूरी हों, इस बहरी सरकार के कानों में जूं रेंगे और आपको विश्वास दिलाता हूँ कि यह नहीं भी मानते हैं तो बस 2 महीने की बात है, जैसे ही हमारी सरकार बनती है आपको विश्वास दिलाता हूं कि पहले ही महीने में पटवारी संघ की मांगें पूरी की जाएंगी. आप लोगों के साथ अन्याय हो रहा है, आपको और ताकत से यह लड़ाई लड़नी होगी.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...