6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP: 'पीएम मोदी जिंदाबाद' नारे से की छेड़छाड़, तीन लोगों के खिलाफ...

MP: ‘पीएम मोदी जिंदाबाद’ नारे से की छेड़छाड़, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Published on

श्योपुर,

कुछ ही महीनों में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी को लेकर बीजेपी पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है. बीते दिनों श्योपुर से रवाना हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरात्य सिंधिया सहित भाजपा के दूसरे नेता शामिल हुए थे. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. वीडियो में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. इस वीडियो को एडिट किया गया और गलत शब्द जोड़ दिया. पुलिस ने वायरल वीडियो से छेड़छाड़ के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभी एक आरोपी फरार है.

दरअसल, श्योपुर सिटी कोतवाली पुलिस को एक शिकायती आवेदन देते हुए भाजपा नेता महावीर सिंह सिसौदिया ने बताया था कि जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आये केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये गये थे, जिससे कांटछांट की गई और पीएम मोदी के गलत शब्द जोड़ दिया गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

श्योपुर और आस-पास के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
पुलिस ने मामले की जांच की और तीन लोग श्योपुर के रहने वाले अशोक गौड़, अटार बावडी का रहने वाला सुमेर रावत और ढोढर के रहने वाले गणेश रावत के खिलाफ केस दर्ज किया. आरोपियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री तोमर के वीडियो के साथ कांट-छांट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिससे भाजपा नेताओं को ठेस पहुंची थी.

दो की गिरफ्तारी, तीसरे की तलाश जारी: SDOP
श्योपुर के एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि श्योपुर से 5 सितंबर को रवाना हुई जनआशीर्वाद देहात होते हुए सबलगढ़ पहुंची थी, जहां केंद्रीय मंत्री ने जिंदाबाद के नारे लगाए थे. नारे के वीडियो की टेम्परिंग कर गलत शब्द जोड़ दिया गया था और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था. इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ धारा 505 (2) आईपीसी केस दर्ज किया गया है. दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...