6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालअवैध मजारों को लेकर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने साधा निशाना, बोलीं- ये...

अवैध मजारों को लेकर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने साधा निशाना, बोलीं- ये लैंड जिहाद है

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश के भोपाल में अवैध मजारों को तोड़े जाने पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस कार्रवाई को सही बताया है. ‘आजतक’ से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि ‘मजारें जितनी भी बनी हैं सब अवैध ही बनी हैं. मजार ही नहीं इन्होंने मस्जिदों को भी अवैध रूप से खड़ा किया है.’

उन्होंने कहा, ”इनकी गिनती की जाए तो मुझे लगता है हजारों में नहीं लाखों में आएगी. इनके जो मंसूबे हैं लैंड जिहाद के, उन्हें हम कभी सफल नहीं होने देंगे. हिंदू जाग चुका है और इस प्रकृति का दोहन करने का सबको अधिकार है. लेकिन किसी को शोषण करने का अधिकार नहीं है.”

साध्वी प्रज्ञा ने आगे, ”यह भारत भूमि है इसे हम अपवित्र नहीं होने देंगे. यह मजारें-वजारें सब अवैध हैं. आप खरीदिए उस भूमि को और फिर बनाइए मजार. किसने रोका है. लेकिन सरकारी भूमि का जो शोषण जो कर रहे हैं वह गलत है. मैंने भी कई मजारें देखी हैं और मैं इसके लिए भी अभी कुछ जनजागरण प्रारंभ करने वाली हूं क्योंकि यह गलत है.”

उन्होंने कहा, ”प्लेटफॉर्म जहां पैदल चलते हैं लोग वहां भी हरा कपड़ा बिछा दिया आखिर यह क्या मानसिकता है. यह अच्छी मानसिकता नहीं है. लेकिन ऐसे अवैध मजार खड़ा करोगे तो तोड़ी ही जानी चाहिए और तोड़ी भी जाएगी.”

आपको बता दें कि भोपाल के कलियासोत इलाके में सरकारी जमीन पर कई अवैध मजारें बना दी गई थीं जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने की थी. उस पर एक्शन लेते हुए शनिवार को भोपाल जिला प्रशासन ने 4 अवैध मजारों को तोड़ दिया था.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...