11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: रेलवे इंजीनियर को सेक्स वर्कर से हुआ प्यार, शादी करने की...

MP: रेलवे इंजीनियर को सेक्स वर्कर से हुआ प्यार, शादी करने की बात पर प्रेमिका ने करा दी हत्या

Published on

मंदसोर,

मध्य प्रदेश के मंदसोर में हुई रेलवे इंजीनियर की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके अन्य प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मृतक अपनी प्रेमिका को देह व्यापार छोड़ने और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था. लेकिन प्रेमिका इसके लिए तैयार नहीं थी.

रेलवे इंजीनियर दिक्षांत पंड्या की इन बातों से परेशान देह व्यापार करने वाली प्रेमी ने अपने अन्य प्रेमी के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रची. मौका मिलते ही उसे गोलियों भून दिया. खुद को बचाने के लिए आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन और कपड़ों को जला दिया.

देह व्यापार करने वाली प्रेमिका ने कराई थी हत्या
इस घटना का खुलासा करते हुए मंदसोर एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि गत 21 जनवरी को जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के खोडाना गांव में तालाब के किनारे लाल रंग की कार में रतलाम रेल मंडल के रेलवे इंजीनियर दिक्षांत पंड्या का शव खून से लथपथ शव मिला था कार और उसके शरीर पर गोलियों के निशान थे.

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर ढोढर की रहने वाली युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. सख्ती से की गई पूछताछ में युवती ने चौंकाने वाल खुलास किया. उसने बताया कि दिक्षांत पिछले 6 महिनों से रतलाम में रहने की जिद और गाली- गलोच करता रहता था. जिससे वह काफी परेशान हो गई थी. 20 जनवरी को दिक्षांत के साथ नीमच के जेतपुरा गांव में शादी समारोह में गई थी. वह वो रतलाम जाने की जिद करने लगा.

रेलवे इंजीनियर को कार में मारी की गोलियां
उसने अपने प्रेमी मोहसिन लाल को इस बार में बताया और प्लान बनाकर दिक्षांत को परवलिया गांव ले गए. जहां मोहसिन ने दीक्षांत को कार में चार गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. फिर प्रेमिका ने कार ड्राइव कर लाश को ठिकाने लगया. सबूत मिटाने के लिए उन्होंने कपड़े, बाइक को जला दिया. इसके बाद दोनों फरार हो गए.

पुलिस ने प्रेमिका और उसके अन्य प्रेमी को किया अरेस्ट
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी मुखबिरों को अलर्ट किया और मोहसीन को राजस्थान के अखेपुर की और जाते समय गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला देह व्यापार में लिप्त है और बांछड़ा समुदाय की है. आरोपी मोहसीन पर पहले भी अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण दर्ज है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपीयों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय पेश कर रिमांड मांगा है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...