8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP: कांग्रेस की लिस्ट जारी होने से पहले सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी...

MP: कांग्रेस की लिस्ट जारी होने से पहले सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी ने किया रुद्राभिषेक

Published on

छतरपुर ,

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची में शामिल होने के लिए प्रत्याशियों की दौड़ शुरू हो गई है. पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी भी टिकट पाने की कोशिश में जुटी हैं. बुधवार को छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर निधि ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया.

जानकारी के अनुसार, निधि सत्यव्रत चतुर्वेदी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर महाराजपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग कर रही हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सुपुत्री को को उम्मीद है कि इस बार पार्टी आलाकमान उनको मौका देकर चुनावी मैदान में जरूर उतारेगा.

महाराजपुर विधानसभा से 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे नीरज दीक्षित ने करीब 15 हजार बोटों से जीत दर्ज की थी. लेकिन जब नगरपालिका चुनाव आया तो कांग्रेस विधायक ने अपने क्षेत्र की दो नगरपालिका महाराजपुर और नौगांव समेत एक नगर परिषद हरपालपुर में पर्याप्त पार्षद आने के बाद भी अपना अध्यक्ष नहीं बैठा पाया. इसके साथ ही सर्वे में उनका रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं गया. इसी अवसर को भांपते हुए आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने महाराजपुर विधानसभा से ताल ठोकते हुए टिकट की मांग की है.

हाल ही में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भोपाल में आयोजित हुई थी. निधि चतुर्वेदी पार्टी के आला पदाधिकारियों से मिलने गई हुई थीं, जहां पर उन्हें कुछ इशारे हुए हैं. जिसके बाद वह तुरंत ही खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करती नजर आईं और पूजा अर्चना करते हुए भोलेनाथ से प्रार्थना की.

निधि चतुर्वेदी ने बताया, शिव की मैं बहुत बड़ी भक्त हूं और उन्होंने बिन मांगे मुझे बहुत कुछ दिया और दे भी रहे हैं. अगर हमें टिकट मिलता है तो निश्चित ही हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और मैं नए नजरिया की राजनीति करने में विश्वास रखती हूं.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...