15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालMP: जमीन पर सो रहे परिवार को सांप ने डसा, मां-बेटी की...

MP: जमीन पर सो रहे परिवार को सांप ने डसा, मां-बेटी की मौत, बेटे की हालत नाजुक

Published on

भिंड,

मध्य प्रदेश के भिंड में एक घर के अंदर जमीन पर सो रहे परिवार को सांप ने काट लिया. सांप के काटते ही घर में चीख पुकार मच गई. आनन फानन में सभी को पहले झाड़ फूंक करवाने के लिए दूसरे गांव ले जाया गया और जब फायदा नहीं पड़ा तो आखिर में अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन यहां डॉक्टर ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया. जबकि, बेटा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.

दरअसल, मामला भिंड के फू्प थाना इलाके के रानी बिरगवां गांव का है. रानी बिरगवां गांव के रहने वाले मुकेश बरेठा अपने पूरे परिवार समेत शनिवार की रात को खाना खाकर सो रहे थे. मुकेश की पत्नी राधा, उसकी बेटी यीशु और बेटा कृष्णा जमीन पर सो रहे थे तभी आधी रात के वक्त अचानक बच्चे रोने लगे. जब पूरा परिवार रोने की आवाज सुनकर जागा तो हड़कंप मच गया क्योंकि सांप उनके नजदीक से गुजर रहा था.

राधा, यीशु और कृष्णा के पैरों पर सांप के काटने के निशान देखकर सभी लोग परेशान हो उठे. आनन फानन में राधा और उसके दोनों बच्चों को सांप का जहर उतारने के लिए सबसे पहले खरिका मोतीपुरा गांव ले जाया गया. यहां झाड़ फूंक की मदद से सांप का जहर उतारने की कोशिश की गई लेकिन कोई फायदा नहीं मिला.

इसके बाद तीनों को उपचार के लिए रविवार की सुबह तकरीबन 7:00 बजे भिंड जिला अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टर ने राधा और उसकी बेटी यीशु को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया. जबकि कृष्णा की हालत गंभीर बनी हुई है. 34 साल की राधा और 12 साल की यीशु की मौत हो जाने के बाद परिवार वाले और भी घबरा गए. इसके बाद 12 साल के कृष्णा को उपचार के लिए भिंड से ग्वालियर रेफर कर दिया गया.

राधा के देवर अंकेश ने बताया कि सभी लोग जमीन पर सो रहे थे और तभी सांप ने उन्हें काट लिया. जिला अस्पताल भिंड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि सांप के काटने के लक्षण इनके शरीर में दिखाई दिए. खास बात यह है कि परिवार के लोगों ने राधा और उनके बच्चों को सीधा अस्पताल लाने की बजाय झाड़ फूंक में अपना समय बर्बाद कर दिया. यही वजह रही कि उचित समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से राधा और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि बेटा जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...