13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeभोपालMP: भोपाल में बदला गया इलाके का नाम, 'बरखेड़ा पठानी' अब बना...

MP: भोपाल में बदला गया इलाके का नाम, ‘बरखेड़ा पठानी’ अब बना लाल बहादुरशास्त्री नगर

Published on

भोपाल,

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक और मुगलकालीन नाम को बदला गया है. बरखेड़ा पठानी का नाम बदलकर अब पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर शास्त्री नगर रखा गया है.इससे पहले भी मध्य प्रदेश सरकार ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और इस्लाम नगर का बदलकर जगदीशपुर कर दिया था. अप्रैल महीने में ही भोपाल से सटे सीहोर जिले के नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भैरूंदा कर दिया गया था. इसको लेकर एमपी सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया था.

दरअसल, शिवराज सरकार ने नसरुल्लागंज का नाम बदलकर भैरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था और केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद राज्य शासन द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया था. नसरुल्लागंज सीएम शिवराज के विधानसभा क्षेत्र बुधनी के अंतर्गत ही आता है और कुछ समय पहले शिवराज सिंह चौहान ने नसरुल्लागंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इसका नाम बदलने की घोषणा की थी.

बीते साल भोपाल नगर निगम की बैठक में राजधानी के दो इलाकों का नाम बदला गया था. हलालपुर बस स्टैंड का नाम हनुमानगढ़ी और लालघाटी का नाम महेंद्र नारायण दास जी महाराज सर्वेश्वर चौराहा कर दिया गया था.यह दोनों प्रस्ताव भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा पेश किए गए थे. सांसद के प्रस्ताव का निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने समर्थन करते हुए दोनों ही प्रस्ताव को पारित कर दिया था.

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने प्रस्ताव में कहा था, “हलालपुरा का हलाल शब्द अशुद्ध और खराब है. गुलामी का प्रतीक हटाकर हम पुन: भारत का इतिहास बदलने का दम रखते हैं. हम भोपाल का भी इतिहास बदलने और पुन: निर्माण करने के लिए खड़े हैं. हलाल नाम अशुद्ध है. इसे हटाया जाना चाहिए.”

सांसद ने कहा था कि मेरा प्रस्ताव और अनुशंसा है कि हलालपुरा बस स्टैंड का नाम हनुमानगढ़ी बस स्टैंड रखा जाए. लालघाटी चौराहे पर कई हत्याएं हुई हैं और कई वीर-वीरांगानाएं शहीद हुई हैं, इसलिए हम उन्हें याद करते हुए नमन करें और चौराहे का नाम श्री महेंद्रनारायण दास जी महाराज सर्वेश्वर चौराहा रखा जाए.

 

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...