19.6 C
London
Sunday, May 31, 2026
HomeभोपालMP : पति को जिस कार ने कुचला, उसमें प्रेमी संग बैठी...

MP : पति को जिस कार ने कुचला, उसमें प्रेमी संग बैठी थी पत्नी, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV

Published on

ग्वालियर ,

ग्वालियर के चंद्रबदनी नाका इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है. 20 मार्च को हुई इस घटना में प्रेमी ने पति को कार से टक्कर मारकर 100 फीट तक घसीटा, जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घायल हालत में पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत कार्रवाई की मांग की.

युवक अनिल ने बताया कि उसकी शादी टेकनपुर निवासी युवती रजनी से साल 2014 में हुई थी. उनकी दो बेटियां और एक बेटा है. पति का दावा है कि उसकी पत्नी का मंगल कुशवाह नामक व्यक्ति से पिछले 12 साल से अफेयर चल रहा है. यह अफेयर शादी से पहले से है.

बीती 20 मार्च को पत्नी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर इलाज के लिए घर से निकलने की बात कही. शक होने पर अनिल ने उसका पीछा किया और चंद्रबदनी नाका बस स्टैंड पर पत्नी को उसके प्रेमी मंगल की कार से उतरते देखा. जैसे ही पति ने कार को रोकने की कोशिश की, मंगल ने गाड़ी उस पर चढ़ा दी और उसे घसीटते हुए ले गया. इस हमले में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल पति ने पुलिस को बताया, “मेरी पत्नी का मंगल कुशवाह से 12 साल से अफेयर चल रहा था. मैंने उसे रंगे हाथों पकड़ा तो उसके प्रेमी ने मुझे मारने की कोशिश की.” अब फरियादी अपनी पत्नी को घर नहीं रखना चाहता, लेकिन पत्नी उसके घर के बाहर धरना दे रही है.

दूसरी ओर, पुलिस ने इस घटना को पहले सड़क हादसे के रूप में दर्ज किया था. ग्वालियर के सीएसपी रॉबिन जैन ने कहा, “यह झांसी रोड थाना क्षेत्र का मामला है. पहले इसे एक्सीडेंट के तौर पर दर्ज किया गया था. अब पति ने आवेदन दिया है, जिसे विवेचना में शामिल किया जाएगा. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी.”

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक कार युवक को टक्कर मारकर घसीटती है. पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है. फरियादी ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करने की मांग की है. पुलिस अधिकारी ने झांसी रोड थाना प्रभारी को मामले की गहन जांच और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस पर सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है.

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...