8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeभोपालMP: बांधवगढ़ में बाघिन ने महिला पर किया जानलेवा हमला, हुई मौत

MP: बांधवगढ़ में बाघिन ने महिला पर किया जानलेवा हमला, हुई मौत

Published on

उमरिया,

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास बाघिन के हमले से एक महिला की मौत हो गई. जबकि, एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. घटना के समय मौके पर पांच महिलाएं थीं. जिसमें से तीन महिलाएं बाल-बाल बच गईं हैं. घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

घटना पनपथा कोर के चंसुरा बीट की है. मृतका की पहचान भूरी बाई कोल के रूप में हुई है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाघिन भूरी बाई को अपने जबड़े में दबाकर जंगल में अंदर की तरफ भाग गई. जबकि, गंभीर रूप से घायल तेरसी बाई कोल घटनास्थल पर ही पड़ी रही. घटनास्थल पर तीन अन्य महिलाएं बाघिन के हमले में बाल-बाल बच गईं.

लकड़ी लेने गई थीं जंगल
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अन्य लोगों के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी. इसी बीच झाड़ियों में छिपी बैठी बाघिन ने हमला कर दिया. बाघिन ने पहले तेरसी बाई पर हमला किया था और बाद में उसने भूरी बाई को अपना शिकार बनाया. इसके बाद वह उसे अपने मुंह में भरकर जंगल के अंदर की तरफ भाग गई.घटना की जानकारी लगते ही मौके पर गांव के लोग पहुंचे. उन्होंने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया. गांव वाले वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल बाघिन की तलाश की जा रही है. ताकि वह किसी और को नुकसान न पहुंचा दे.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this