11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeभोपालMP: मरने तक साथ रहेंगे हम... पत्नी की मौत के बाद टीचर...

MP: मरने तक साथ रहेंगे हम… पत्नी की मौत के बाद टीचर पति ने घर में दफनाया, कब्र पर सोया

Published on

डिंडौरी

एमपी के डिंडौरी जिले में एक टीचर अपनी पत्नी की मौत के बाद टूट गया है। वह अलग होने को तैयार नहीं था। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के विरोध के बावजूद उसकी लाश को अपने घर के अंदर दफन कर दिया। ओंकारदास मोगरे ने अपनी पत्नी रुक्मणी की कब्र को एक आंतरिक मंदिर में बदल दिया और उसे फूलों से सजा दिया। साथ ही कब्र के बगल में सो गया, जिससे यह साफ हो गया कि 25 साल तक साथ रही पत्नी से उसका अलग होने का कोई इरादा नहीं है। शिक्षक के इस कदम से उसके पड़ोसी घबरा गए और कलेक्टर के पास पहुंच गए।

कलेक्टर ने शव को बाहर निकालने और उसे उचित तरीके से दफनाने का आदेश दिया। रुक्मणी की मौत मंगलवार को डिंडौरी के बिरसामुंडा स्टेडियम के पास स्थित घर में हुई थी। यह दंपति पिछले 10 सालों से सिकल सेल एनीमिया से जूझ रही थी। दंपति की कोई संतान नहीं है। महिला की मौत के बाद रिश्तेदार जब अंतिम संस्कार के लिए एकत्रित हुए तो मोगरे ने उन्हें अपने घर के अंदर दफनाने में मदद करने के लिए कहा। इस दौरान लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन शिक्षक ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसके बिना वह नहीं चल सकता है।

शिक्षक मोगरे के फैसले के आगे रिश्तेदारों को हार माननी पड़ी और उन्होंने घर के अंदर ही उसकी पत्नी को दफनाने के लिए गड्ढा खोदने में मदद की। हालांकि आसपास के लोग परेशान हो गए और मदद के लिए पुलिस को फोन किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पड़ोसी जिला कलेक्टर के पास पहुंचे। जिला प्रशासन की एक टीम शिक्षक के घर पर अंतिम संस्कार के आदेश के साथ पहुंची तो मोगरे ने विरोध किया।

वहीं, शिक्षक मोगरे ने कहा कि वह मनुष्यों और आत्माओं को सामान मानते हैं और शरीर को उनसे दूर ले जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप करने और शव को बाहर निकालने की अनुमति देने के बाद वह मान गए। एक रिश्तेदार जयपाल दास पारस ने मीडिया को बताया कि मोगरे अपनी पत्नी की मौत से टूट गए हैं। वह चाहते हैं कि उनका शरीर अंतिम सांस तक उनके घर के अंदर रहे।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...