11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeभोपालMP: लड़की का बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप तो दूसरे युवक ने की...

MP: लड़की का बॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप तो दूसरे युवक ने की अफेयर की कोशिश, गुस्साए प्रेमी ने मार डाला

Published on

भोपाल,

राजधानी भोपाल में लड़की के ब्रेकअप के बाद उसके अफेयर की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई. गुस्साए प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी फरार है.

घटना गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौतम नगर की है. गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने आजतक से बात करते हुए बताया कि 14 मई को एम्स से सूचना मिली थी कि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है जिसे धारदार हथियार से चोट लगी थी.

धारदार हथियार से हमला
मामले की तफ्तीश के दौरान मृतक की पहचान शिवम कलम के रूप में हुई. उसके दोस्तों ने बताया कि गौतम नगर में सिटि मल्टी अस्तपताल के पीछे शिवा राजपूत और उसके दोस्तों ने शिवम कलम को किसी धारदार हथियार से मारा था. पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई तो जानकारी मिली की पूरा मामला एक लड़की के चारों तरफ घूम रहा था, जिसका नाम पूजा पटेल (परिवर्तित नाम) है.

ऐसे उलझी गुथी
पूजा का अपने बॉयफ्रेंड शिवा राजपूत से ब्रेकअप हो गया था और कुछ दिन पहले उनका झगड़ा भी हुआ था. पूजा जिस किराये के मकान में रहती थी उसी मकान में नीचे एक और लड़की किराये से रहती थी और मृतक शिवम उसका मुंहबोला भाई था, जिसका उस मकान में आना जाना था.

मृतक शिवम की बहन और पूजा दोस्त थी और शिवम पहले से ही पूजा को पसंद करता था और उसे जैसे ही पूजा का शिवा के साथ ब्रेकअप का पता चला तो वो उससे बात करने की कोशिश करने लगा और एक-दो बार वो एक दोस्त के ज़रिए पूजा से मिला भी.

दोनों में शुरू हुआ झगड़ा
इस बीच 14 मई को शिवा अपने दोस्त माही के साथ पूजा के कमरे पर आया तो उसे जानकारी मिली कि शिवम उसकी गर्लफ्रेंड पूजा को अप्रोच कर रहा है. इसके बाद पूजा के कमरे के नीचे ही शिवा और उसके दोस्त माही का शिवम से झगड़ा शुरु हो गया और इसी दौरान शिवम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

गंभीर रूप से घायल शिवम को पहले नज़दीक के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे एम्स रैफर किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में शिवा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि माही अभी फरार है.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...