9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
HomeभोपालMP: गरीब को क्यों परेशान करते, सारी गाड़ियां रोको... कांग्रेस विधायक के...

MP: गरीब को क्यों परेशान करते, सारी गाड़ियां रोको… कांग्रेस विधायक के तेवर देख पुलिस की बंधी घिग्घी

Published on

अशोकनगर

एमपी के अशोकनगर जिले का एक वीडियो सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान कांग्रेस विधायक दनदनाते हुए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों पर गुस्सा दिखाया है। कांग्रेस विधायक ने कहा है कि चालान काटना है तो बड़े लोगों का काटो। गरीबों को क्यों परेशान कर रहे हो। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

आगबबूला हो गए कांग्रेस विधायक
लोगों की शिकायत के बाद कांग्रेस के विधायक गुस्से में आगबबूला होकर पहुंच गए। वहां खड़े पुलिसकर्मियों से कहने लगे कि सभी की गाड़ी रोको। इसके बाद विधायक ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने फोन किया तो मुझे नियम कानून बता रहे हो। विधायक हूं, आप सभी की गाड़ी रोको तो पुलिस कर्मी ने भी विधायक के सामने जवाब दे दिया।

गरीबों को क्यों परेशान कर रहे हो
कांग्रेस विधायक हरि बाबू राय पुलिसकर्मियों को कहने लगे कि आप बड़े लोगों को छोड़ते हो। उनकी चालान काटो न। उनसे पांच हजार रुपए लिए। गरीब लोगों को क्यों परेशान कर रहे। विधायक ने कहा कि गरीबों पर दया करो। ये लोग रोटी के लिए कमाते हैं। इन्हें क्यों परेशान करते हो। विधायक ने पुलिसकर्मियों को कहा कि आपलोग नहीं जानते हो कि गरीबी क्या होती है।

नए बस स्टैंड के पास का मामला
पूरा मामला नए बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के पास का है। इस दौरान कांग्रेस विधायक हरि राय बाबू वहां पहुंच गए। वहां खड़े पुलिसकर्मियों को समझाने लगे। विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पुलिसकर्मी से कहने लगे कि अब आप चलिए मेरे साथ बीच सड़क पर और करिए सभी पर कार्रवाई। केवल गरीबों पर ही क्यों… अमीरों पर भी करिए। विधायक ने आरोप लगाए कि पुलिस चेहरा देखकर कार्रवाई करती है। रसूखदार और पैसे बालों को रोकती तक नहीं है।

फोन पर नहीं छुटी गाड़ी तो मौके पर पहुंचे विधायक
इस दौरान हरि बाबू राय ने चौकी पर पहुंच कर पुलिसकर्मी से नाराजगी व्यक्त की। बोले कि मैंने फोन किया तो नियम कानून बता रहे हैं विधायक हूं कभी बोल भी दिया तो क्या…। लोगों को परेशान मत करो। फिर 25 लोगों को लेकर मैं नाके पर बैठ जाऊंगा। फिर चेकिंग करना। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कहता है कि आप क्या, मैं आपके बच्चों के नाम पर भी गाड़ी छोड़ देता हूं।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...