11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल'आदिपुरुष' के हनुमान को देख भड़के नरोत्तम, डायरेक्टर को दी चेतावनी

‘आदिपुरुष’ के हनुमान को देख भड़के नरोत्तम, डायरेक्टर को दी चेतावनी

Published on

भोपाल,

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी आदिपुरुष का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया है. फिल्म के टीजर में प्रभास और कृति सेनन को राम और सीता के रोल में पसंद किया जा रहा है, लेकिन रावण के रोल में दिख रहे सैफ अली खान और हनुमान बने देवदत्त गजानन नागे के लुक को लेकर नाराजगी जाहिर की जा रही है. मध्य प्रदेश के गृह और कानून मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी आदिपुरुष को लेकर भड़क गए हैं. उन्होंने डायरेक्टर को कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बातचीत में कहा, मैंने आदिपुरुष का टीज़र देखा है. बहुत गलत है. हमारे भगवानों का ऐसा चित्रण नहीं करना चाहिए.मिश्रा ने आगे कहा, हनुमान चालीसा में लिखा है कि ‘कानन कुंडल कुंचित केसा, हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे कांधे मूंज जनेऊ साजे’ यानी हनुमान जी के वस्त्रों तक का जिक्र है, लेकिन यह इन्होंने क्या पहना दिखाया है हनुमान जी को? उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधा और कहा कि हर बार इनको हमारे ही भगवान क्यों दिखते हैं? किसी और के भगवान पर यह क्यों नहीं बनाते? है हिम्मत?

‘डायरेक्टर ओम राउत को लिखूंगा पत्र’
MP के गृह, जेल और कानून मंत्री मिश्रा ने बताया, मैं फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत को पत्र लिखने वाला हूं कि इस फ़िल्म के ऐसे दृश्यों (सीन) को हटाया जाए. अगर वह नहीं हटाएंगे तो हम कानूनी कार्रवाई पर भी विचार करेंगे.

‘गलत दिखाएंगे तो बोलूंगा’
जब नरोत्तम मिश्रा ने पूछा गया कि आखिर बॉलीवुड उनके निशाने पर क्यों रहता हैं? जवाब में गृहमंत्री बोले- ”अब मेरे कहने से थोड़ी वह ऐसी फिल्में बनाते हैं? मैं थोड़े ही बोलता हूं. अब गलत दिखाएंगे तो बोलूंगा न.”

विवाद की वजह
‘आदिपुरुष’ के किरदारों के लुक ही नहीं, बल्कि वीएफएक्स को लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है. सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि फिल्म के टीजर में सिर्फ नीले और काले रंग ही नजर आ रहे हैं. इसकी तुलना हॉलीवुड की हॉरर मूवीज से की जा रही है. ट्रोल्स रावण के विमान (पुष्पक) और उसकी हेयरस्टाइल को लेकर भी फिल्म मेकर्स को आड़े हाथों ले रहे हैं.

बता दें कि आदिपुरुष फिल्म हिंदी समेत सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी. ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास को भगवान श्रीराम और कृति सेनन को माता सीता के रूप में दिखाया गया है. जबकि इस मूवी में रावण का रोल सैफ अली खान, लक्ष्मण की भूमिका सनी सिंह निभा रहे हैं और हनुमान के किरदार में देवदत्त नागे दिखेंगे.

 

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...