12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeभोपालMP में नया नियम लागू: अब एक बार शुल्क देकर किसी भी...

MP में नया नियम लागू: अब एक बार शुल्क देकर किसी भी भर्ती परीक्षा में बैठिए ! आदेश जारी

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब इसके माध्यम से संचालित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को सिर्फ एक ही बार शुल्क देना पड़ेगा। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश का पालन कराया जा सके, इसके लिए शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक इस वक्त राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश में 1 लाख 24 हजार पदों पर भर्तियां की जा रही है। जिनमें अधिकतर पद कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब मंडल की किसी भी परीक्षा के लिए अलग-अलग शुल्क नहीं देना पड़ेगा। हालांकि यह नियम सिर्फ एक वर्ष तक ही लागू रहेगा।

इसका लाभ वही युवा उठा सकेंगे जो अपनी प्रोफाइल बनाएंगे। जानकारी के मुताबिक आवेदकों को एक बार में मंडल की वेबसाइट पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद पहली परीक्षा में आवेदन भरने के समय उसे निर्धारित परीक्षा एवं पोर्टल शुल्क देना होगा। इसके बाद किसी अन्य परीक्षा में आवेदन भरते समय परीक्षा शुल्क नहीं लगेगा। इस दौरान सिर्फ उससे एमपी पोर्टल का शुल्क ही देना पड़ेगा। मंडल की तरफ से यह आदेश राज्य सरकार से निर्देश मिलने के बाद जारी किया गया है।

वहीं, इस आदेश को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मंडल का यह आदेश चुनाव से प्रेरित है। क्योंकि मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। इस वक्त प्रदेश में भाजपा की सरकार की है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...