19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में वसंत पंचमी पर संगीतमय सुंदरकांड,माँ सरस्वती की पूजन

दादाजी धाम मंदिर में वसंत पंचमी पर संगीतमय सुंदरकांड,माँ सरस्वती की पूजन

Published on

भोपाल।
रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा। 23 जनवरी को वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पूज्य बागेश्वर धाम सरकार के अति प्रिय पं. रोहित रिछारिया आचार्य  के सान्निध्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन बागेश्वर धाम मातृ शक्ति मंडल, भोपाल, दादाजी धाम परिवार तथा सिद्धार्थ लेक सिटी, वर्धमान सिटी एवं पटेल नगर के श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर ज्ञान, विद्या, कला एवं संगीत की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।

विशेष रूप से चारों वेद एवं 18 पुराणों का पूजन विद्यार्थियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रों तथा श्रद्धालु भक्तों द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। पूजन में सम्मिलित 18 पुराणों में ब्रह्म, पद्म, विष्णु, शिव (वायु/लिंग), श्रीमद्भागवत, नारद, मार्कण्डेय, अग्नि, भविष्य, ब्रह्मवैवर्त, लिंग, वराह, स्कंद, वामन, कूर्म, मत्स्य, गरुड़ एवं ब्रह्माण्ड पुराण शामिल हैं। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव एवं ट्रस्टियों ने बताया कि वसंत पंचमी माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन के साथ ज्ञान, चेतना एवं सद्बुद्धि के जागरण का प्रतीक है।

Read Also: महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि माँ सरस्वती को वीणा धारण करने वाली, श्वेत वस्त्रों से सुशोभित एवं हंस पर विराजमान देवी के रूप में पूजा जाता है। उनकी आराधना से विद्या, बुद्धि, स्मरण शक्ति एवं वाणी की मधुरता का विकास होता है। वसंत पंचमी का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है, इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ आशीर्वाद प्राप्त करने दादाजी धाम मंदिर पहुँचते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...