7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभोपालगांधीनगर में युवक ने घर में फांसी लगाई

गांधीनगर में युवक ने घर में फांसी लगाई

Published on

भोपाल

भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक 20 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब उसके परिजन किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने बाहर गए थे। सोमवार तड़के लौटने पर परिजनों ने युवक का शव कमरे में फंदे से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार सुनील गुजराती (20) पुत्र जगन्नाथ गुजराती शांति नगर में रहता था। रविवार रात परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार में गए थे। देर रात जब वे वापस लौटे तो युवक को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया।

Read Also: राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना, 300 किलोवॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण

सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मौके से युवक का मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। बताया गया है कि युवक दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसके चार भाई और तीन बहनें हैं। परिजनों के बयानों में आत्महत्या के पीछे का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this