17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालउड़ीसा के नगरीय निकायों के अधिकारी भोपाल पहुंचे, भानपुर खंती, कचरा कैफे,...

उड़ीसा के नगरीय निकायों के अधिकारी भोपाल पहुंचे, भानपुर खंती, कचरा कैफे, इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेन्टर पर देखीं व्यवस्थाएं

Published on

— प्रतिनिधि मंडल ने महापौर और निगम आयुक्त से की मुलाकात
— शहर की अन्य अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाईयों में भी जाकर देखा काम
उड़ीसा नगरीय निकायों का एक दल बुधवार को भोपाल पहुंचा। दल के सदस्यों ने शहर की सफाई व्यवस्था का आवलोकन किया। अधिकारियों ने भानपुर स्थित पुरानी खंती, अन्ना नगर, दानापानी, अरेरा कालोनी कचरा कैफे तथा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेन्टर पर की जा रही स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा वाहनों की मॉनीटरिंग एवं रिसाइकलिंग आदि की प्रक्रिया का अवलोकन किया और नगर निगम भोपाल द्वारा स्वच्छता व कचरा प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे कामों की सराहना भी की।

दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे अधिकारियों ने महापौर मालती राय व निगम आयुक्त संस्कृति जैन से सौजन्य भेंट कर नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों व नवाचारों के संबंध में चर्चा की। महापौर ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को कपड़ों आदि को रिसाइकल कर बनाए गए थैले व अन्य उत्पाद भेंट किए।

निगम आयुक्त के साथ बैठक

प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त संस्कृति जैन के साथ बैठक कर स्वच्छता, डोर—टू—डोर कचरा कलेक्शन, कचरा वाहनों की मॉनीटरिंग, विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों की रिसाइकलिंग, कचरा कैफे आदि की कार्य पद्धति के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। श्रीमती जैन ने निगम द्वारा किए गए कार्यों व स्वच्छता हेतु आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में भी अवगत कराया।

यह भी पढ़िए: केरवा डैम के आठ गेटों के ऊपर बना सीसी स्लैब अचानक भरभराकर गिरा, बडा हादसा टला— जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के अफसर…

भानपुर पुरानी खंती को देखकर की प्रशंसा

प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों ने पुरानी भानपुर खंती को देखकर प्रशंसा की। उन्होंन बताया गया कि यहां कुछ सालों पहले तक शहरभर का कचरा यहां एकत्र होता था, अब यहां सुंदर हरियाली है। इस पर सदस्यों ने सराहना की।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...