11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभोपालकाव्य श्री चैंपियनशिप में सोनपुरे सम्मानित

काव्य श्री चैंपियनशिप में सोनपुरे सम्मानित

Published on

भोपाल ।
अयोध्या महोत्सव न्यास द्वारा आयोजित दस दिवसीय अयोध्या महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन फॉरएवर लॉन, अयोध्या में किया गया। इस महोत्सव के अंतर्गत प्रथम बार काव्य श्री चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसे साहित्य प्रेमियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का आयोजन हरीश कुमार श्रीवास्तव (अध्यक्ष, अयोध्या महोत्सव न्यास), अरुण कुमार द्विवेदी (संगठन महासचिव) के नेतृत्व तथा प्रसिद्ध कवि दुर्गेश पांडे “दुर्लभ” के मार्गदर्शन एवं संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालकृष्ण पांडे (प्रवक्ता, भाजपा) एवं लोकप्रिय कवि श्री श्रीवास्तव रहे। इस काव्य प्रतियोगिता में भोपाल के सुपरिचित कवि एवं बीएचईएल से सेवा निवृत्त अधिकारी सुरेश सोनपुरे “अजनबी” को उनकी सराहनीय काव्य प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। उनकी रचनाओं ने श्रोताओं एवं निर्णायकों पर गहरी छाप छोड़ी।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

काव्य श्री चैंपियनशिप के निर्णायक मंडल में कृष्ण द्विवेदी, इंद्रजीत सिंह “अर्चक”, गुरु प्रसाद तिवारी एवं  नीरज सिन्हा “नीर” शामिल रहे। अयोध्या महोत्सव में देश के विभिन्न प्रदेशों से कवि एवं साहित्यकारों ने सहभागिता की। मध्य प्रदेश से सुरेश जायसवाल “अहम” (सीहोर) के नेतृत्व में वृंदावन राय सरल सागर, सुरेश सोनपुरे “अजनबी” (भोपाल), राजकुमारी चौकसे (भोपाल), सुंदर जायसवाल (कांटाफोड़, देवास), कमलेश शर्मा “कमल” (सीहोर), अखिलेश “हठीला” (सीहोर), संदीप मेवाड़ा (सीहोर) एवं ईश्वर दयाल गोस्वामी (रहली) ने सहभागिता कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और काव्य के क्षेत्र में नवोदित एवं स्थापित रचनाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...