13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालआप नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आप नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Published on

भोपाल।
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ राजधानी भोपाल के क्राइम ब्रांच थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। यह एफआईआर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय की ओर से की गई शिकायत के आधार पर की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोमनाथ भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें सतीश उपाध्याय के खिलाफ भोपाल की एक अदालत में परिवाद लंबित होने का दावा किया गया था। फर्जी दस्तावेज दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट में जिन दस्तावेजों का हवाला दिया गया, वे वास्तविक नहीं थे, बल्कि कूट रचना (फर्जी तरीके से तैयार) कर बनाए गए थे।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

आरोप है कि इन दस्तावेजों को जानबूझकर सार्वजनिक किया गया ताकि आम लोगों को गुमराह किया जा सके और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि यह कृत्य न केवल उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि समाज में भ्रम और अविश्वास फैलाने की साजिश का हिस्सा है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...