16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालभोपाल में NIA की 10 ठिकानों पर छापेमारी, हिरासत में एक महिला...

भोपाल में NIA की 10 ठिकानों पर छापेमारी, हिरासत में एक महिला समेत कई लोग

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश में भोपाल के अलग-अलग इलाकों में रविवार सुबह एनआईए ने छापेमारी की. हालांकि, इस मामले में जांच एजेंसी या स्थानीय पुलिस द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है. बताया जा रहा है कि एनआईए ने दिल्ली से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में भोपाल के कुछ लोगों से उसके साथ अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली थी. उसकी निशानदेही पर यह छापेमारी की गई.

इसमें एनआईए ने भोपाल के अशोका गार्डन, ऐशबाग, जहांगीराबाद, शाहजहानाबाद और पीजीबीटी कॉलेज इलाके में कई जगहों पर रेड मारी. यहां से 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इनमें एक महिला, उसका देवर और जीजा शामिल है. इन तीनों को एनआईए की टीम ने जहांगीराबाद थाना इलाके से उठाया है.

मध्य प्रदेश की राजधानी से लेकर दिल्ली तक हड़कंप
महिला का नाम समीना बताया जा रहा है. उसके देवर का नाम शोएब है और जीजा का नाम मुजाहिद बताया जा रहा है. बताया का रहा है कि ये लोग करीब 2 साल से किराए के मकान में रह रहे थे. ये भी पता चला है कि पूछताछ के बाद कुछ लोगों को एनआईए की टीम ने छोड़ दिया गया है. छापेमारी की इस खबर ने मध्य प्रदेश की राजधानी से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है.

‘सुबह उठा तो पता चला कि एनआईए की टीम उसे ले गई’
हर कोई जानने की कोशिश कर रहा है, आखिर क्या मामला है. जहांगीराबाद के जिस घर से महिला और उसके देवर को हिरासत में लिया गया है, उसके पड़ोस में रहने वाले गिब्बी अहमद ने बताया कि मुजाहिद मियां नाम का व्यक्ति यहां काफी टाइम से रहता था. सुबह उठा तो पता चला कि एनआईए की टीम लेकर गई है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...