13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपाल'कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता'... दिग्विजय सिंह इसके...

‘कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता’… दिग्विजय सिंह इसके लिए दिए पांच सूत्र

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावके बिगुल बजने में 5 महीने का ही समय बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं, 15 वर्ष से अधिक समय से सत्ता से बाहर कांग्रेस भी अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। कांग्रेस अब संगठन क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए जोर-आजमाइश कर रही है। इसी तारतम्य में आगामी दिनों में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में कांग्रेस सेवा दल के प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। एक ऐसा ही शिविर बुधवार को इंदौर में भी लगाया गया। राज्यससभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस शिविर में शामिल हुए। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दिग्विजय सिंह ने सेवादल के प्रशिक्षणार्थियों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को पांच सूत्र देते हुए कहा कि सेवादल के प्रशिक्षण शिविर में अगर पांच सूत्रों पर ट्रेनिंग दी जाएगी तो आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पाएगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता को संपर्क, संवाद, समन्वय, सामन्जस और सकारात्मक सोच के साथ काम करने की जरूरत है।

जन-जन तक पहुंचानी होगी विचारधारा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि सेवादल के माध्यम से सिर्फ हमें चुनावी लाभ की बात नहीं करनी है। राजनीति, विचारधारा की होती है। ऐसे में विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम महा जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

धर्म के दुरुपयोग का आरोप
दिग्जिवय सिंह ने सेवादल के शिविर में भाजपा पर धर्म के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी में धर्म का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि धर्म आस्था का प्रश्न है। भारत में सभी को धर्म का पालन करने की आजादी है। भारतीय संविधान में हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार मिला है। लेकिन आरएसएस और बीजेपी संविधान को चुनौती दे रही है। यह ठीक बात नहीं है

कमलनाथ-दिग्विजय से संभाला मोर्चा
मध्यप्रदेश कांग्रेस में दो ही बड़े चेहरे हैं, जो पूर्व और भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। इसलिए अब दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने मैदान संभाल लिया है। कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर क्षेत्र में जा रहे हैं। यह नेता अपनी बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...