8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeभोपालधार-खरगोन के इन गांवों में कोई न जाए.... शिवराज सिंह चौहान ने...

धार-खरगोन के इन गांवों में कोई न जाए…. शिवराज सिंह चौहान ने क्यों जोड़े हाथ?

Published on

धार

कारम डैम में पानी निकालने के लिए जो चैनल बनाए गए थे, उसमें बहाव तेज हो गया है। बांध का पानी अब गांवों में घुसने लगा है। साथ ही खेतों में भारी सैलाब आ गया है। गांव के लोगों पहाड़ों पर चढ़कर अपनी जान बचा रहे हैं। पानी का बहाव तेज होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धार और खरगोन के लोगों से हाथ जोड़कर अपील की है। साथ ही उनसे कहा है कि गांवों में नहीं जाएं।

शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं अभी अपने वल्लभ भवन स्थित कंट्रोल रूम में बैठा हूं। मेरे साथ सीएस, एसीएस इरीगेशन डिपार्टमेंट की पूरी टीम बैठी है।सीएम ने कहा कि हम अभी देख रहे हैं जो लाइव दृश्य हमने देखे हैं, कारम डैम से जो बायपास चैनल हमने बनाई थी, उसमें पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उसकी गति लगातार तेज होती जा रही है, निकलने वाली मात्रा तेजी से बढ़ रही है, आने वाले समय में लगातार हम यहां महसूस कर रहे हैं, पानी निकलने की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसलिए धार और खरगोन जिले के प्रभावित गांव के सभी बहनों और भाइयों से मैं आग्रह कर रहा हूं कि कृपया कर कोई गांव में न आएं।

उन्होंने कहा कि अपने आप को सुरक्षित रखें, इस समय गांव में आना खतरे से खाली नहीं है। सीएम ने कहा कि आपने प्रशासन के साथ मिलकर अपने पशु ऊंचे स्थानों पर ले गए हैं। कोई पशु भी गांव में ना रहे हमारी कोशिश है। इंसान भी सुरक्षित रहें और पशुओं की सुरक्षित रहें। मैं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से पंच, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत के सदस्य, विधायक और सांसद गण सभी से भी यही अपील करता हूं। इस समय आप सभी सहयोग करें।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this