13.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालअब घर बैठे स्वयं कर सकेंगे अपनी जनगणना: सरकार ने जारी किया...

अब घर बैठे स्वयं कर सकेंगे अपनी जनगणना: सरकार ने जारी किया ‘स्व-गणना’ पोर्टल और आसान प्रक्रिया

Published on

भोपाल। डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए सरकार ने आगामी जनगणना के लिए ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) की सुविधा शुरू की है। अब नागरिकों को जनगणना के लिए केवल प्रगणक (Enumerator) के भरोसे नहीं रहना होगा, बल्कि वे स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे। प्रशासन ने इसके लिए एक विस्तृत गाइडलाइन और फ्लो चार्ट जारी किया है।

 

चार चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

नागरिकों को सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने राज्य और मोबाइल नंबर के जरिए पंजीकरण करना होगा। ध्यान रहे कि परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

सत्यापन और स्थान चयन

मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी (OTP) के जरिए सत्यापन करने के बाद, मानचित्र (Map) पर अपने निवास स्थान की सटीक लोकेशन चिन्हित करनी होगी। डेटा प्रविष्टि इसके बाद मकान सूचीकरण और गणना से जुड़ी विस्तृत प्रश्नावली भरनी होगी। डेटा सबमिट करने के बाद एक 11 अंकों की विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) जनरेट होगी, जो “H” अक्षर से शुरू होगी।

क्षेत्रीय सत्यापन जब जनगणना प्रगणक आपके घर आएंगे, तो उन्हें केवल अपनी SE ID दिखानी होगी। यदि आईडी का मिलान पोर्टल के रिकॉर्ड से हो जाता है, तो आपकी गणना प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। सावधानी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक मोबाइल नंबर का उपयोग केवल एक परिवार के पंजीकरण के लिए ही किया जा सकता है।
अंतिम रूप से डेटा सबमिट करने के बाद इसमें कोई संशोधन संभव नहीं होगा, इसलिए सबमिट करने से पहले ‘प्रिव्यू’ विकल्प का उपयोग कर जानकारी की जांच अवश्य कर लें। इस नई व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि डेटा की सटीकता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...