6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालCM शिवराज के गृह जिले में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस से हुई...

CM शिवराज के गृह जिले में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प, थाना टीआई को आई चोट

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में एनएसयूआई का बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. शासकीय कॉलेज के प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई. इस झड़प में मंडी थाना टीआई को हाथ में चोटें आईं.

जिले के आष्टा में शनिवार को शासकीय कॉलेज के प्रिंसिपल प्रवीण प्रजापति को हटाने की मांग को लेकर से एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. काफी देर तक एनएसयूआई का प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में चलता रहा. बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल से एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की प्रदर्शन के दौरान हल्की झड़प भी हुई. एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में मंडी थाना टीआई जगदीश सिंह सिद्धू को मामूली चोटें भी आई हैं.

पुलिस से हुई हल्की झड़प, तोड़े बैरिकेड्स
बताया गया है कि प्रदर्शन में एनएसयूआई के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल थे. प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई है. पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट में बैरिकेड्स लगा दिए थे और भारी पुलिस बल यहां तैनात किया गया था. एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड्स को तोड़ दिया. मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने तीन दिन का समय दिया, जिसके बाद हंगामा समाप्त हो सका.

आष्टा कॉलेज के प्रिंसिपल को हटाने की मांग
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आष्टा के शासकीय पीजी कॉलेज के पर पूर्व में छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं और इस मामले की पुलिस में एफआईआर भी दर्ज है. इसके बाद भी उनको प्रिंसिपल बना दिया गया है. हमने कई बार प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...