13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालजिस नर्सिंग छात्रा को BJP सांसद ने दिखाई थी ‘द केरला स्टोरी’,...

जिस नर्सिंग छात्रा को BJP सांसद ने दिखाई थी ‘द केरला स्टोरी’, वह मंडप छोड़ यूसुफ के साथ भाग गई

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां जिस नर्सिंग छात्रा को बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म दिखाने ले गई थीं वह अपने प्रेमी यूसुफ के साथ फरार हो गई है। इतना ही नहीं वह अपने साथ शादी के लिए रखे गए पैसे और जूलरी भी ले गई। रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि लड़की को फिल्म दिखाने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुस्लिम लड़के से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इसके बाद भी उसने अपना इरादा नहीं बदला और युसूफ के साथ चली गई।

असल में 19 साल की लड़की द केरला स्टोरी देखने बीजेपी सांसद के साथ गई थी। भोपाल सांसद ने उसे समझाया भी था कि वह युसूफ का साथ छोड़ दे मगर वह नहीं मानी। वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। 30 मई को उसकी शादी होने वाली थी। घरवाले उसके विवाह की तैयारियों में लगे हुए थे मगर मंडप से ठीक पहले लड़की घर से युसूफ के साथ भाग गई। परिजनों ने भी उसे बहुत समझाने की कोशिश की मगर उसने युसूफ का साथ चुना।

दरअसल, द केरला स्टोरी पर सियासत गर्म है। इस फिल्म में अदा शर्मा ने मेन किरदार निभाया है। इसमें दिखाया गया है कि ऐसे एक हिंदू लड़की मुस्लिम लड़के के जाल में फंस जाती है और सीरिया पहुंच जाती है। जहां उसे आतंकी संगठन आईएसआई में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है। इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ था।

परिजनों के अनुसार, वे भोपाल के नया बसेरा इलाके के रहने वाले हैं और युसूफ उनका पड़ोसी है। परिजनों ने भोपाल के कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि युसूफ ने अपनी चिकीनी चुपड़ी बातों से उनकी बेटी को फंसा लिया है। इसलिए वह उसके साथ चली गई है। उनका आरोप है कि युसूफ ने उसके नाम पर एक लोन भी लिया था जिसका किस्त वह खुद चुका रही है। वह एक अपराधी है जिस पर कई मामले दर्ज हैं।

लड़की ने कहा- अपनी मर्जी से भागी
इस मामले में लड़की का कहना है कि वह युसूफ के साथ अपनी मर्जी से भागी है। वह किसी दबाव में नहीं है। उसने युसूफ से शादी कर ली है। फिलहाल लड़की के घऱवाले उससे आग्रह कर रहे हैं कि वह उनके पास आ जाए।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...