11 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालमोबाइल में मिले हिंदू लड़की के अश्लील वीडियो, ग्रामीणों ने 'लव जिहाद'...

मोबाइल में मिले हिंदू लड़की के अश्लील वीडियो, ग्रामीणों ने ‘लव जिहाद’ के आरोपियों के घर में लगा दी आग, भारी बवाल

Published on

उज्जैन

भोपाल के बाद अब उज्जैन में ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहां उज्जैन के पास बिछड़ोद में एक हिंदू लड़की और एक मुस्लिम लड़के का साथ में वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद यहां तनाव की स्थीति बन गई। ग्रामीणों ने लव जिहाद के आरोपियों के घर में पत्थर फेंका और आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा है। घटनास्थल पर भारी फोर्स तैनात है।

दरअसल, बिछड़ोद में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के का एक वीडियो वायरल हुआ था। जब ग्रामीणों के पास यह वीडियो पहुंचा तो वे गुस्से से भड़क उठे। सोमवार को ग्रामीणों ने दो लड़कों, फरमान और एक अन्य को पकड़ा। उन्होंने उनसे वीडियो के बारे में पूछताछ की। जब लोगों ने उनके मोबाइल चेक किए गए तो उसमें अश्लील फोटो-वीडियो और कुछ कॉल रिकॉर्ड मिले हैं। जब ग्रामीणों ने वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल आरोपी फरमान को घट्टिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया और अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

आरोपी के घर में लगा दी आग
ग्रामीणों ने मंगलवार को बिछड़ोद बंद का आह्वान किया। हिंदूवादी संगठन भी बिछड़ोद पहुंच गए हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर तोड़ने की मांग कर रहे थे। तभी बीच में ही भीड़ उग्र हो गई। उन्होंने आरोपियों के घर पर पथराव कर दिया। पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन भीड़ ने मुख्य आरोपी फरमान के घर पर आग लगा दी। आग को बुझाने के लिए एक दमकल की गाड़ी को बुलाना पड़ा, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए SP प्रदीप शर्मा सहित एडिशनल SP और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

पुलिस ने क्या कहा?
SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि सातों आरोपी फरमान, इकरार, उजैर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनेद मंसूरी और फैज खान को रात में हिरासत में ले लिया गया था। उनसे पूछताछ चल रही है। सभी के मोबाइल का डेटा साइबर की टीम एनालिसिस कर रही है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। SP ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। पुलिस ने यह भी कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...