26.5 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeभोपालमप्र में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर तेल कंपनियों की सख्ती, बड़ी खरीद पर...

मप्र में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर तेल कंपनियों की सख्ती, बड़ी खरीद पर देनी होगी पूरी जानकारी

Published on

भोपाल। मप्र में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग और औद्योगिक क्षेत्रों में तेल की अवैध बल्क सप्लाई को रोकने के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों की निगरानी बेहद कड़ी कर दी है। कंपनियों द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि किसी ग्राहक को एक बार में 5 हजार रुपए से अधिक का पेट्रोल या 10 हजार रुपए से ज्यादा का डीजल दिया जाता है, तो पंप संचालक को इसकी पूरी जानकारी कंपनी को देनी होगी कि ईंधन किसे और किस उद्देश्य से बेचा गया है। कंपनियों ने थोक (बल्क) बिक्री की भी एक सीमा तय कर दी है।

इस तय सीमा से अधिक ईंधन बेचने पर पंप संचालकों से जवाब-तलब किया जा रहा है और संतोषजनक कारण न मिलने पर संबंधित पंप के नोजल तक बंद करने की चेतावनी दी गई है। मप्र पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि इंडियन ऑयल 10 हजार रुपए और बीपीसीएल 19 हजार रुपए से अधिक के डीजल वितरण पर विशेष नजर रख रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बड़े वाहनों और टैंकरों की ईंधन क्षमता ज्यादा होती है, ऐसे में अधिक डीजल भरना एक सामान्य प्रक्रिया है।

इसके बावजूद पंप संचालकों से पूछताछ की जा रही है जिससे उपभोक्ताओं से विवाद की स्थिति बन रही है। तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि रिटेल पंपों से इंडस्ट्रियल सेक्टर (औद्योगिक क्षेत्रों) को बल्क में पेट्रोल-डीजल देने पर पूरी तरह पाबंदी है, क्योंकि औद्योगिक उपयोग के लिए तेल की दरें अलग होती हैं। यही कारण है कि अब हर पंप की बिक्री की ऑनलाइन मॉनीटरिंग सीधे कंपनियों द्वारा की जा रही है। हालांकि, तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने प्रदेश में ईंधन की किसी भी कमी से इनकार किया है और उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...

पंजाब के जल संकट और अधिकारों पर अमृतसर में महामंथन: रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ शाम 7 बजे बैठक करेंगे सीएम भगवंत मान

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान राज्य के जल...

More like this

मप्र में सरकारी भर्ती प्रक्रिया बदलेगी, अब ईएसबी के जरिए होगी अधिकांश भर्तियां

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में अब तक का सबसे...

एमपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एक ही थाने में 5 साल से ज्यादा नहीं रह सकेंगे पुलिसकर्मी, 5 जून तक जारी होंगे तबादला...

भोपाल। मप्र पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाने के लिए पुलिस मुख्यालय...

ट्विशा शर्मा केस: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दिल्ली एम्स की टीम भोपाल में दोबारा करेगी पोस्टमॉर्टम

भोपाल। एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मध्य प्रदेश...