13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपाललाडली बहनों के खातों में आज पहुंचेंगे एक-एक हजार रु, सीएम शिवराज...

लाडली बहनों के खातों में आज पहुंचेंगे एक-एक हजार रु, सीएम शिवराज जबलपुर से करेंगे शुरुआत

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आज से शुरुआत हो रही है। शनिवार से एक करोड़ 20 लाख महिलाओं के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये आने शुरू हो जाएंगे। सीएम शिवराज जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शाम छह बजे सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहनों के खातों में 1200 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्सव मनाया जाएगा। सभी जिलों, गांव और वार्ड स्तर पर कार्यक्रम होंगे। मंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इस योजना के लिए पूरे प्रदेश में एक करोड़ 25 लाख छह हजार 186 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इन सभी के खातों में एक-एक हजार रुपये हर महीने जमा किए जाएंगे। इसके लिए बैंक खातों को आधार और समग्र आईडी से लिंक किया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक भुगतान से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन आफ इंडिया को बैंकों के माध्यम से फाइलें भेजी जा चुकी हैं। अधिकतर हितग्राहियों के खातों में राशि शनिवार को ही अंतरित हो जाएगी। बैंकिंग प्रक्रिया के कारण कुछ हितग्राहियों के खातों में राशि आने में एक-दो दिन का समय लग सकता है। पांच लाख आवेदन प्रक्रिया में हैं। इनके खातों में राशि प्रक्रिया पूरी होने के बाद आएगी।

मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले शनिवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इसमें उन्होंने कहा कि यह योजना शोधार्थियों के लिए भी विषय बनेगी। इसके प्रभाव का अध्ययन कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना की घोषणा, औपचारिक शुभारंभ, पात्र बहनों को विभिन्न माध्यमों से जानकारियां देने से लेकर राशि ट्रांसफर तक की सभी गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया जाए।

5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत करने की घोषणा की गई थी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू हुई। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी। योग्य हितग्राहियों की पहली सूची 1 मई और अंतिम सूची 31 मई को जारी की गई। 1 से 15 मई तक अंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियां ली गईं। 16 मई से 30 मई तक आपत्तियों का निराकरण किया गया। 1 जून से पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र वितरण प्रारंभ किए गए। महिलाओं के खाते में शगुन के रूप में एक रुपए 1 जून को डाले गए। मुख्यमंत्री ने बहनों को योजना से जोड़ने के लिए 24 जिलों में महिला सम्मेलनों के माध्यम से उनसे संवाद किया है। भोपाल, इंदौर और झाबुआ में घर जाकर योजना के स्वीकृति-पत्र दिए।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...