13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालअपने तो अपने होते हैं... एमपी में बागियों पर उमड़ा बीजेपी का...

अपने तो अपने होते हैं… एमपी में बागियों पर उमड़ा बीजेपी का प्यार, हो रही ‘घर वापसी’

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा के चुनाव से पहले बीजेपी अपनी हर कमजोरी को मजबूती में बदल लेना चाहती है। यही कारण है कि जो लोग पार्टी छोड़ कर गए हैं या जिन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था, सभी की घर वापसी की कोशिशें तेजी से चल रही हैं। राज्य में विधानसभा का चुनाव भारी कशमकश वाला रहेगा और सत्ता का रास्ता किसी भी दल के लिए आसान नहीं है, इस बात से बीजेपी भी वाकिफ है। यही कारण है कि पार्टी एक भी ऐसी चूक नहीं करना चाहती, जिससे उसे चुनाव में नुकसान उठाना पड़ेगा।

यही कारण है कि पार्टी अपने पुराने साथियों को फिर जोड़ने की कोशिश में जी-जान से जुटी हुई है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को दमोह जिले से नाता रखने वाले पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया और उनके साथियों को एक बार फिर पार्टी में शामिल कर लिया गया। सिद्धार्थ मलैया ने इसे घर वापसी बताया है। दरअसल, वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में दमोह विधानसभा क्षेत्र में जयंत मलैया को हार का सामना करना पड़ा था, मगर वर्ष 2021 में यहां हुए उपचुनाव में जयंत मलैया को टिकट नहीं मिला तो उनके बेटे बागी हो गए और जयंत मलैया ने पार्टी का प्रचार नहीं किया।

परिणाम स्वरूप बीजेपी को यहां हार का सामना करना पड़ा। मलैया परिवार की सबसे ज्यादा नाराजगी केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल से है जो यहां से सांसद हैं। एक तरफ जहां सिद्धार्थ मलैया अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं तो इससे पहले पिछड़ा वर्ग के नेता प्रीतम लोधी को भी घर वापसी हुई थी। प्रीतम लोधी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया था।

बीजेपी में नेताओं की घर वापसी के मौके पर भी पार्टी की ओर से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ऐसा इसलिए ताकि उनके सम्मान को आघात न लगे। प्रीतम लोधी और फिर सिद्धार्थ मलैया को तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बीजेपी के तमाम नेता राज्य के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं और उन नेताओं से संपर्क व संवाद भी कर रहे है जो पार्टी से दूर हुए हैं। नेताओं के इन प्रयासों को सफलता भी मिल रही है।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...