7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeभोपालउज्जैन में भूगर्भीय हलचल से दहशत, जमीन के अंदर से लगातार निकल...

उज्जैन में भूगर्भीय हलचल से दहशत, जमीन के अंदर से लगातार निकल रहा धुंआ

Published on

उज्जैन

महाकाल की नगरी में एक अजीब घटना से दहशत है। शहर के हिस्से में भूगर्भीय हलचल हो रही है। इसकी वजह से जमीन के अंदर से धुआं निकल रहा है। पिछले चार-पांच दिनों से ऐसा हो रहा है। इसके बाद लोगों में डर है। अपने स्तर पर लोगों ने पड़ताल की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला अंकपात मार्ग स्थित विष्णु वाटिका का है।

विष्णु सागर स्थित पेड़ों से निकल रहा धुआं
यह धुआं विष्णु वाटिका क्षेत्र में विष्णु सागर के पास साफ देखा जा सकता है। करीब 3 से 4 जगह पर धुआं निकल रहा है, जिसकी वजह से करीब 4 पेड़ भी मुरझा गए हैं। इस घटना के कारण जमीन भी गरम हो जा रही है। इसे वहां मौजूद लोग महसूस कर रहे हैं। धुआं निकलने वाली जगह पर पानी भी डाला गया फिर भी धुआं निकलना बंद नहीं हुआ।

न बिजली के तार और न गैस पाइपलाइन
प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि इस क्षेत्र में न तो बिजली के तार हैं, न ही गैस पाइपलाइन हैं। बावजूद इसके धुआं का निकलना आश्चर्य की बात है। वहीं, जिस जगह से धुआं निकल रहा है, वहां पानी से भरा हुआ तालाब भी है, जिसकी वजह से जमीन नम है।

वहीं, जानकार बता रहे हैं कि यह एक प्रकार की भूगर्भीय घटना हो सकती है। जिसका मुख्य कारण चट्टानों की रगड़ से अभ्रक नामक खनिज के कारण धुंआ निकल रहा है। हालांकि जब तक जांच नहीं हो जाती, तब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकेगी।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this