6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeभोपालPM मोदी आज MP-CG को देंगे 57000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की...

PM मोदी आज MP-CG को देंगे 57000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वह दोनों राज्यों को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल परिसर सहित 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं समेत प्रदेश में 10 नई औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में वह रेल क्षेत्र की कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

क्या रहेगा कार्यक्रम?
पीएम मोदी आज सुबह करीब 11:15 बजे मध्य प्रदेश के बीना पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम मोदी आज दोपहर 2:15 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। पीएम मोदी वहां से हेलकॉप्टर से कोडतराई एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। जहां पीएम छत्तीसगढ़ में लगभग 6,350 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि ‘मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मेरे परिवारजनों के लिए कल का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों ही राज्यों के चौतरफा विकास के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। इसी कड़ी में कल कई बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का सौभाग्य मिलेगा। इससे यहां रहने वाले लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के नए-नए द्वार खुलेंगे।

जनसभा को करेंगे संबोधित
पीएम मोदी सुबह सबसे पहले बीना पहुंचेंगे। यहां करीब एक घंटे का उनका कार्यक्रम है। वह बीपीसीएल फैक्ट्री में पीएम नरेंद्र मोदी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, उसके बाद सभा स्थल पर सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपीजी के जवानों के साथ पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। हैलीपेड से मंच तक जाने के लिए प्रशासन ने एक विशेष रथ तैयार किया है। बरसात के मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ पांच डोम तैयार किए गए है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...