6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालकांग्रेस में पोस्‍टर सियासत, दिग्विजय सिंह का चेहरा गायब, सिंधिया ने ली...

कांग्रेस में पोस्‍टर सियासत, दिग्विजय सिंह का चेहरा गायब, सिंधिया ने ली चुटकी, बोले- मुझे बहुत दुख है

Published on

भोपाल

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी सामने आ गई है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के पोस्‍टर में दो दिग्‍गज नेताओं के फोटो गायब है। भोपाल में पूर्व मुख्‍यमंत्री व राज्‍य सभा सांसद दिग्विजय सिंह का फोटो और ग्‍वालियर में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का फोटो पोस्‍टर में नहीं है, जिस पर बीजेपी ने तंज कसा।

दरअसल, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर ग्‍वलियर में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस हुई, जिसमें लगे बैनर में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत अन्‍य नेताओं के फोटो लगे थे, इस बैनर में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिं‍ह फोटो गायब था। वहीं भोपाल में लगे पोस्‍टर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का फोटो गायब है। इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जन आक्रोश झेलने जा रही कांग्रेस का आपसी आक्रोश भी सामने आ गया है।

दिग्विजय का फोटो पोस्‍टर से गायब, सिंधिया ने कसा तंज
भोपाल में लगे कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के पोस्‍टरों में पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह का फोटो गायब है, जिस पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं का चेहरा है, लेकिन दिग्विजय सिंह का नहीं है। क्या यही सम्मान कांग्रेस पार्टी अपने दो टर्म के मुख्यमंत्री को दे रही है कि उनका चेहरा ही गायब कर दिया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...