17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालभोपाल एम्स में भर्ती रेबीज मरीज ने खिड़की से लगाई छलांग, इलाज...

भोपाल एम्स में भर्ती रेबीज मरीज ने खिड़की से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल के मेडिकल वार्ड में भर्ती एक रेबीज मरीज ने शुक्रवार रात खिड़की से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरने से उसके दोनों हाथ और पैर टूट गए। अस्पताल में उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बागसेवनिया पुलिस के अनुसार मृतक कमल सिंह (24) इकोदिया गांव, थाना नटेरन का निवासी था। 5 मार्च को गांव में एक आवारा कुत्ते ने उसके दाहिने हाथ में काट लिया था। उस समय मामूली खून निकला, लेकिन युवक ने डॉक्टर से इलाज नहीं कराया और एंटी-रेबीज का इंजेक्शन भी नहीं लगवाया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थानीय अस्पताल में जांच कराने पर डॉक्टरों ने बताया कि एंटी-रेबीज इंजेक्शन न लगवाने के कारण उसे रेबीज का संक्रमण हो गया है।

बीमारी बढ़ने पर वह असामान्य हरकतें करने लगा, कुत्तों की तरह भौंकता था और उसके मुंह से लगातार लार गिर रही थी। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने 30 अप्रैल को उसे इलाज के लिए एम्स भोपाल में भर्ती कराया। उसे मेडिकल वार्ड के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। बताया जाता है कि शुक्रवार रात वह स्टाफ की नजर बचाकर खिड़की तक पहुंचा और पहली मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसके दोनों हाथ-पैर टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...