12.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालदेश छोड़ने की तैयारी में राहुल नवलानी, वैशाली की मां बोलीं- वो...

देश छोड़ने की तैयारी में राहुल नवलानी, वैशाली की मां बोलीं- वो बहुत खतरनाक है

Published on

इंदौर

वैशाली ठक्कर केस में इंदौर पुलिस एक्शन में आ गई है. वैशाली को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी राहुल नवलानी, पत्नी दिशा और परिवार के खिलाफ पुलिस लुकआउट नोटिस जारी करने वाली है. इंदौर पुलिस कमिश्नर ने इस बात की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि राहुल अपने परिवार के साथ देश छोड़कर भागने के फिराक में है.

राहुल ने वैशाली को उकसाया
वैशाली ने 16 अक्टूबर को फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. साथ ही उन्होंने सुसाइड नोट भी लिखा. इस सुसाइड नोट में वैशाली ने अपना पूरा दर्द बयां किया. वैशाली ने चिट्ठी में बताया कि कैसे ढाई साल से राहुल वैशाली को प्रताड़ित कर रहा था. राहुल की वजह से ही वैशाली की पहली सगाई टूटी थी. 20 अक्टूबर को वैशाली की शादी होनी थी, लेकिन मितेश कुमार गौर, जिससे सगाई हुई थी, वो आखिरी वक्त में पीछे हट गया. मितेश को शादी की रस्मों के लिए इंदौर आना था, लेकिन वो आनाकानी करने लगे.

राहुल ने इस बार भी वैशाली की खुशियों में आग लगा दी थी. इस बात से आहत वैशाली ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. वो इस दर्द को और सह नहीं पाईं. वैशाली के मुताबिक इस पूरे कांड में राहुल के साथ उसकी पत्नी दिशा भी शामिल थी. वो सब कुछ जानते हुए भी राहुल का साथ दे रही थी. वैशाली की मौत के बाद से ही राहुल और उसका पूरा परिवार फरार बताया जा रहा है. मामले पर संज्ञान लेते हुए इंदौर पुलिस राहुल और उसके परिवार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने जा रही है.

लुकआउट नोटिस जारी
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में इंदौर पुलिस ने संदिग्ध राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दीक्षा नवलानी को लेकर लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है. पुलिस को मानना है कि राहुल हर तरीके से संपन्न है, इसलिए वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकता है. इंदौर पुलिस कमिश्नर ने इस पूरे मामले को लेकर जानकारी दी है, और बताया कि मामले में कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस की जांच की जा रही है. साथ ही और भी कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में एक तीसरे व्यक्ति की भी एंट्री हुई है. पुलिस ने रोहित के नाम के शख्स का भी जिक्र किया है. रोहित राहुल नवलानी की पत्नी दिशा का भाई है. उसे भी वैशाली की मौत का जिम्मेदार माना जा रहा है.

वैशाली की मां ने की न्याय की मांग
वैशाली की मां ने बताया कि राहुल काफी समय से वैशाली को परेशान कर रहा था. एक्ट्रेस की मां के मुताबिक वो डर फिल्म में शाहरुख खान के प्ले किए कैरेक्टर के जैसा है. वो दिखने में स्वीट सा लड़का लगता है, लेकिन अंदर से उतना ही खतरनाक है. राहुल की वजह से ही वैशाली की जान गई है. शादी के 7 दिन पहले वैशाली ने मितेश के साथ फोटो स्टोरी अपलोड की थी. यहीं से राहुल को मितेश की जानकारी मिली. मितेश को राहुल ने सोशल मीडिया पर मैसेज किया था.

वैशाली की मां ने कहा कि सभी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. राहुल और दिशा पर हत्या की धारा लगनी चाहिए. धारा 306 से कुछ नही होगा. वैशाली की मां ने मीडिया से भी निवेदन किया कि, सच सामने लाए और मेरी बेटी को न्याय दिलाए. वैशाली ने 1 सप्ताह पहले अपने दोस्त को आत्महत्या करने से बचाया था यकीन नहीं होता मेरी बेटी ने आत्महत्या कर लिया. अपने आप को शांत रखने के लिए वैशाली महामृत्युंजय जाप सुनती थी क्योंकि राहुल हर वक्त वैशाली को परेशान करता था. लेकिन आखिरकार राहुल-दिशा से प्रताड़ित होकर बेटी ने जान दे दी. मां ने वैशाली और मीतेश गौर के कोर्ट मैरिज के पेपर भी दिखाए, दोनों की 20 अक्टूबर को इंदौर कोर्ट में शादी होने वाली थी.

Latest articles

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...